Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

मुस्कान-साहिल का नया सच जान पुलिस हैरान, दोनों सौरभ के साथ करते थे ये काम

साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी को लेकर एक खुलासा हुआ था, जिसका कनेक्शन सौरभ राजपूत से मिला है। पुलिस ने इस एंगल से केस की जांच शुरू कर दी है। अगर जांच में कनेक्शन सही निकला तो मुस्कान-सौरभ पर एक और केस चलेगा।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Mar 27, 2025 08:59
Saurabh Rajput Muskan Rastogi Sahil Shukla

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड के आरोपी मुस्कान और साहिल ड्रग्स एडिक्ट और शराब पीने के आदी हैं। SP सिटी आयुष विक्रम सिंह ने मीडिया को बताया कि मेरठ की चौधरी चरण सिंह जेल की नशा उन्मूलन केंद्र की टीम को साहिल और मुस्कान बता चुके हैं कि साहिल सूखा नशा करता है और शराब पीता है। मुस्कान शराब पीती है और इंजेक्शन से नशा लेती है। इस वजह से दोनों की जेल में हालत खराब है, क्योंकि उन्हें ड्रग्स और शराब नहीं मिल रही है।

वे केंद्र की टीम से दबी आवाज में दोनों चीजों की मांग कर चुके हैं। उनकी हालत को देखते हुए दोनों को केंद्र में भर्ती करा दिया गया है। दोनों का इलाज भी किया जा रहा है। जैसे ही दोनों के विड्रॉल सिम्टम्पस दवाओं से कम होंगे, उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। मेरठ जेल वरिष्ठ अधीक्षक वीरेश राज शर्मा भी बता चुके हैं कि दोनों नशे के लिए छटपटाहट रहे थे, लेकिन अब उनकी हालत में सुधार है और दोनों खाना खाने लगे हैं और खुद को डायवर्ट करने लगे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:मुस्कान-साहिल को ये 7 सबूत दिलाएंगे सजा, जानें पुलिस को अब तक क्या मिला और क्या नहीं?

सौरभ के पैसे सट्टेबाजी में लगाने का आरोप

SP सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जब दोनों के नशे के आदी होने के मामले की जांच की गई तो कई खुलासे हुए। सौरभ के परिजनों ने बताया कि सौरभ लंदन से हर महीने मुस्कान को एक लाख रुपये खर्च के लिए भेजता था। हत्या से पहले भी सौरभ ने एक लाख रुपये मुस्कान के खाते में ट्रांसफर किए थे। साहिल को लेकर भी जानकारी आई थी कि साहिल CA कर रहा था और उसके घरवाले खर्चा देते थे। वह खुद कोई काम नहीं करता था, लेकिन वह बाकी खर्च सट्टेबाजी से पूरे करता था।

---विज्ञापन---

वह क्रिकेट मैचों और IPL के मैचों पर सट्टा लगाता था। मुस्कान-सौरभ के परिजनों के दावा किया है कि मुस्कान सौरभ के द्वारा भेजे गए पैसे साहिल के जरिए सट्टेबाजी में लगाती थी और जीते हुए पैसों से दोनों ऐश करते थे। पुलिस इस एंगल से भी केस की जांच कर रही है। अगर जांच में यह सब सच साबित हुआ तो साहिल-मुस्कान के खिलाफ सट्टेबाजी का केस भी चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:मुस्कान-साहिल को क्या सजा हो सकती है? सौरभ की जान लेने वाली बात से दोनों मुकर गए तो…

First published on: Mar 27, 2025 08:49 AM

संबंधित खबरें