Akhilesh Yadav: यूपी के सीमएम योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के बयान पर प्रदेश में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। अब समाजवादी पार्टी ने इसका बड़े ही अलग अंदाज में जवाब दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक पोस्टर वायरल हो रहा है। ये पोस्टर सपा का है, जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव और स्थानीय नेता का फोटो है।
दरसअल, इस बैनर पर लिखा है ‘ हम साथ रहेंगे तो सारा जहां हमारा, सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा’। इसे बीजेपी को सपा का जवाब माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के समर्थक इसे जमकर लाइक और शेयर कर रहे है। सपा के समर्थक इस पोस्ट पर कमेंट कर लोगों से बीजेपी के खिलाफ आने की अपील की रही है। बताया जा रहा है कि ये बैनर यूपी के अशोक सिंघल चौराहे पर लगा हुआ है।
ये भी पढ़ें: 10 लोगों की मौत, हरदोई में पलटा ओवरस्पीड ऑटो, फिर ट्रक ने रौंदा; सड़क पर बिखरी लाशें
क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, 26 अगस्त 2024 को आगरा की एक रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि आप अभी बांग्लादेश में देख रहे हैं कि कैसे लोगों को मारा जा रहा है, यहां भी अगर आप ‘बटेंगे तो कटेंगे’। इसके बाद बीजेपी की कई सभा में पार्टी नेताओं ने इस नारे को दोहराया। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियां इस नारे पर बीजेपी के खिलाफ आकर खड़ी हो गई हैं। अखिलेश इस मुद्दे पर काफी मुखरता से यूपी सीएम का विरोध कर रहे हैं। इससे पहले देवरिया जिले के समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने लखनऊ में पार्टी कार्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाया था, जिस पर लिखा था ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे’।
ये भी पढ़ें: माॅल में बाॅस ने दी ऑफिस पार्टी, युवती ने कंपनी के डायरेक्टर पर लगाया छेड़खानी का आरोप
संबंधित खबरें
दिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
53 mins agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
16 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
16 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
18 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
19 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
20 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
20 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
22 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
23 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines