हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अयोध्या में रामलला के दर्शन को जा रही टूरिस्टों से भरी बस पलटी, कई घायल

Road Accident in Balrampur: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक भीषण सड़का हादसा हो गया है, यहां घने कोहरे के कारण पलटी टूरिस्टों से एक भरी बस पलट गई है।

विज्ञापन
अयोध्या जा रही बस पलटी

Road Accident in Balrampur: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक भयानक सड़क हादसा हो गया है, यहां घने कोहरे के कारण पलटी टूरिस्टों से भरी एक बस पलट गई है। इस हादसे में 15 से अधिक टूरिस्ट घायल हो गए। यह हादसा अंबिकापुर-बनारस मुख्यमार्ग पर वाड्रफनगर के पास हुआ है। हालांकि अभी तक इस हादसे में किसी की मौत की कोई खबर सामने नहीं आई है। टूरिस्टों से भरी यह बस छत्तीसगढ़ के दुर्ग से अयोध्या जा रही थी। बस के सभी यात्री अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर खरहरा नदी के मोड़ के पास सामने से आ रही पिकअप को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतरकर पलट गई।

बस में सवार थे 42 टूरिस्ट 

जानकारी के अनुसार हादसे के समय बस में करीब 42 टूरिस्ट सवार थे, जिनमें से 15 तीर्थ यात्री हादसे में घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना को पुलिस को दी गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है। कोहरे के कारण सड़क की दृश्यता काफी कम थी, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है की इसी कारण बस पलट गई हो।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: आगरा के NH 19 पर ट्रक ने 20 गाड़ियों को रौंदा; 3 लोगों की मौत, 9 घायल

आगरा में ट्रक ने 20 गाड़ियों को रौंदा

बता दें कि, हाल ही में उत्तर प्रदेश के आगरा में नेशनल हाईवे 19 (NH 19) पर सिकंदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सब्जी मंडी के पास एक भीषण हादसा हुआ। यहां एक ट्रक ने सड़क पर खड़ी करीब 20 गाड़ियों को रौंद दिया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola