Ram Mandir के उद्घाटन को लेकर मुस्लिम समुदाय की PM मोदी से खास अपील, जानिए क्या कहते हैं इकबाल अंसारी?

Ram Mandir Ram Lala Pran Pratishtha: बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक खास अपील की है। मामला राम मंदिर के उद्घाटन से जुड़ा है।

Babri Masjid Iqbal Ansari

Babri Masjid Iqbal Ansari

Babri Masjid Iqbal Ansari Special Appeal To PM Modi: राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला को विराजमान करेंगे। इस समारोह के लिए उन्होंने देशभर से कई नामी हस्तियों को बुलाया है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए लोगों को निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। देश के 4 हजार से ज्यादा संत-महात्मा एवं 3 हजार VIP हस्तियां अयोध्या आएंगी। खेल, कला जगत की हस्तियां, कवि, लेखक, साहित्यकार, सेवानिवृत सेना और पुलिस अधिकारी आएंगे। इस बीच मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास अपील की है। बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने अपील करते हुए अपनी एक इच्छा जताई है।

क्या चाहते हैं इकबाल अंसारी?

दरअसल, इकबाल अंसारी राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर मस्जिद का जो विवाद था, वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ खत्म हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर बना रहे हैं। वे खुद इसका उद्घाटन करने आ रहे हैं। देश-विदेश की नामी हस्तियों को बुलाया गया है। हमारी भी इच्छा है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी हमसे मिलें। अपनी कहें, हमारी सुनें। हम भी प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा बनना चाहते हैं। हालांकि निमंत्रण नहीं मिला है, लेकिन निमंत्रण मिलने की उम्मीद है। हमने हिंदू-मुस्लिम भाईचारा बनाए रखने की कोशिश की है, आगे भी करते रहेंगे। क्योंकि भारत देश हमारा भी है तो प्रधानमंत्री हमें भी उन ऐतिहासिक पलों का हिस्सा बनाएं।

मस्जिद की भी आधार शिला रखें

इकबाल अंसारी चाहते हैं कि धन्नीपुर में सुप्रीम कोर्ट की ओर से अलॉट की गई 5 एकड़ जमीन पर जो मस्जिद बनेगी, उसकी आधार शिला भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखें। अभी तक मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है, इस मामले में भी वे दखल दें, ताकि जल्द से जल्द मस्जिद बन जाए। राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट बनाया गया। वहीं मस्जिद निर्माण के लिए इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन बनाया गया, लेकिन आज तक फाउंडेशन ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई है। इससे मुस्लिम समुदाय निराश है। ट्रस्टियों ने जमीन को अपनी संपत्ति समझ लिया है। नक्शा तक बन गया, लेकिन निर्माण शुरू नहीं हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र ने हिन्दुओं का भला किया, मुस्लिमों को भी राहत प्रदान करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ