High Speed Internet कैसे मिलता है? धरती पर किस तरह बिछा केबल्स का जाल, देखिए अद्भुत वीडियो

Optic Fiber Cables Network Video: हाई स्पीड इंटरनेट और ऑप्टिक फाइबर केबल्स का जाल, दोनों के बीच पिस रही धरती, वायरल वीडियो देखेंगे तो धरती की हालत बयां हो जाएगी।

Optic Fiber Cables Network

Optic Fiber Cables Network

विज्ञापन

High Speed Internet Optic Fiber Cables Network: पूरी दुनिया में आज इंटरनेट का नेटवर्क फैला है। हर हाथ में स्मार्टफोन है, जिसमें 5G इंटरनेट चलता है। क्लिक करते ही चुटकियों में कोई भी जानकारी मिल जाती है। सेकेंडों में दुनिया के किसी भी कोने में बैठे शख्स से बात हो जाती है। 2G से शुरू हुआ इंटरनेट का वर्ल्ड आज 5G तक पहुंचकर इतना स्पीडी हो गया है कि समय भी पीछे छूट जाए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस स्पीड का राज क्या है? दुनियाभर के लोगों को इतना हाई स्पीड इंटरनेट कैसे मिलता है? इंटरनेट सर्विस बिना केबल्स के संभव नहीं, लेकिन कभी यह सोचा है कि केबल्स कहां बिछी हैं और कैसे बिछी हैं? नहीं तो यह वीडियो देखिए…

 

विज्ञापन

धरती चुका रही हाई स्पीड इंटरनेट की कीमत

सोशल नेटवर्किंग साइट X पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, जब अंतरिक्ष से धरती को देखते हैं तो व्यू काफी खूबसूरत होता है। धरती का कोना-कोना नजर आता है, लेकिन इस वीडियो में धरती पर बिछा ऑप्टिक फाइबर केबल्स का जाल देख सकते हैं। इस जाल को देखकर आपको तकलीफ भी होगी कि कैसे धरती पर रहने वाले लोगों को हाई स्पीड इंटरनेट देने की कीमत धरती को ही चुकानी पड़ रही है। वीडियो में धरती घूमती नजर आ रही है। वहीं धरती के नीले हिस्से में रंग-बिरंगी तारें दिखाई दे रही हैं, जिनके बीच धरती उलझी हुई है। हालांकि धरती पर इन्हीं केबल्स के जरिए लोगों को इंटरनेट मिलता है, लेकिन इसका खामियाजा धरती भुगत रही है।

विज्ञापन

केबल्स की लंबाई भी काफी चौंकाने वाली

वायरल हो रहे वीडियो को Wonder of Science नामक X यूजर ने अपने अकाउंट पर पोस्ट किया। साथ में कैप्शन दिया कि यह सबमरीन केबल्स का जाल है, जिसके जरिए इंटरनेट ट्रांसमिट होता है। इन केबल्स की लंबाई करीब 1.3 मिलियन किलोमीटर है, जो धरती से चांद की दूरी के बराबर है, यानी अगर इन केबल्स का जाल खुल जाए तो चांद तक पहुंच जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ