गाजियाबाद में दो कपड़ों की दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला

Ghaziabad News: गाजियाबाद में सोमवार देर रात दो दुकानो में भीषण आग लग गई। इस दौरान कुछ ही देर में आग ने दोनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान से निकली आग की लपटें और धूंआ देखकर आस-पास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Ghaziabad Fire Department, Ghaziabad Traffic Police, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध, गाजियाबाद दमकल विभाग

दुकानों में लगी आग को बुझाने पहुंची दमकल विभाग की टीम

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद में सोमवार देर रात दो दुकानो में भीषण आग लग गई। इस दौरान कुछ ही देर में आग ने दोनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान से निकली आग की लपटें और धूंआ देखकर आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग कर्मियों ने दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है, मगर लाखों रुपये कीमत का कपड़ा जलने की सूचना है।

दुकानों में रखे लाखों के कपड़े जले

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षे9 के दिल्ली गेट पर सोमवार देर रात अचानक एक दुकान में आग लग गई। इस दौरान कुछ ही देर में दुकान में आग फैल गई और पास की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनो दुकानों से निकल रही आग की लपटें और धूंए को देखकर लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Advertisment

घंटों की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

दुकानों में आग लगने के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंचे दुकानों के मालिकों ने भी मामले की जानकारी ली। इस दौरान दमकल कर्मियों ने आस-पास की अन्य दुकानों का सुरक्षित करने के लिए उन पर भी पानी का छिड़काव किया। दमकल कर्मियों ने दोनों दुकानों का शटर खोलकर अंदर पानी की बौछार की और घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।। अग्नि शमन अधिकारी राहुल पाल के अनुसार, आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग के कारण दुकान में रखें कपड़े जले हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ