---विज्ञापन---

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कौन हैं? जो लगातार दूसरी बार संभालेंगे प्रदेश की कमान

Mahendra Bhatt BJP: बीजेपी नेता महेंद्र भट्ट लगातार दूसरी उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें आज नामांकन के बाद सर्वसम्मति से दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेता मौजूद रहे। ऐसे में आइये जानते हैं कौन हैं महेंद्र भट्ट जो दूसरी बार संभालेंगे जिम्मेदारी?

---विज्ञापन---

Uttarakhand BJP President: महेंद्र भट्ट लगातार दूसरी बार उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष चुने गए हैं। वे लगातार दूसरी बार इस पद के लिए चुने गए हैं। आलाकमान की स्वीकृति के बाद आज सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले उन्होंने नामांकन किया था। उनके अलावा और किसी ने नामांकन नहीं किया था ऐसे में उनका चुना जाना तय था। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे।

महेंद्र भट्ट ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ मिलकर 30 जून को नामांकन किया था। इसके बाद उनके विरोध में कोई नामांकन नहीं होने के कारण महेंद्र भट्ट लगातार दूसरी बार उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष चुन लिए गए। वे दूसरी बार इस पद के लिए चुने गए। जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः Ghaziabad News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, चालक की मौत, 7 लोग चोटिल

कौन हैं महेंद्र भट्ट?

महेंद्र भट्ट फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं। गढ़वाल से ताल्लुक रखने वाले महेंद्र भट्ट पहली बार 30 जुलाई 2022 को प्रदेश अध्यक्ष बने थे। बेदाग छवि के नेता रहे महेंद्र भट्ट पहली बार 2002 में नंदप्रयाग सीट से विधायक बने थे। यह उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद पहला विधानसभा चुनाव था। इसके बाद 2017 में बद्रीनाथ विधानसभा से जीतकर दूसरी बार सदन पहुंचे थे। 2 अप्रैल 2024 को उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया गया।

---विज्ञापन---

एबीवीपी से शुरू किया राजनीतिक सफर

महेंद्र भट्ट को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत 1991 में एबीवीपी से मानी जाती है। एबीवीपी में उन्होंने सह मंत्री, जिला संयोजक और विभाग संगठन मंत्री जैसे पद संभाले। भट्ट उत्तराखंड बनने के बाद युवा मोर्चा के पहले प्रदेश अध्यक्ष भी थे। इसके बाद वे बीजेपी के मूल संगठन में आए। भट्ट राम मंदिर आंदोलन से भी जुड़े रहे। इस दौरान वे कई दिनों तक जेल में भी रहे।

ये भी पढ़ेंः नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास होगी बड़े प्लॉटों की नीलामी, बनेंगे स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी

---विज्ञापन---
First published on: Jul 01, 2025 01:23 PM

End of Article
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola