Ghaziabad News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, चालक की मौत, 7 लोग चोटिल

Ghaziabad News: गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि महिलाओं सहित सात लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव का मेडिलकर परीक्षण कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और जांच कर रही है।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Ghaziabad Fire Department, Ghaziabad Traffic Police, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध, गाजियाबाद दमकल विभाग, गाजियाबाद ट्रेफिक पुलिस

सड़क हादसा

Ghaziabad News: गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि महिलाओं सहित सात लोग चोटिल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची क्रासिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कार चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

आईपीईएम कॉलेज के सामने हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के चमौली जिले के गांव काकजा के रहने वाले 40 वर्षीय कमल ट्राइबर कार में सवार होकर उत्तराखंड़ से फरीदाबाद आ रहे थे। उनके साथ कार में चमौली के मोहन, उनकी पत्नी नीमा, बेटा रितिक, मयूर विहार निवासी दीपक, उनकी पत्नी लक्ष्मी, बेटा ऋषभ और बेटी तनुजा भी थी। बताया गया है कि जब कार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद के आईपीईएम कॉलेज के सामने पहुंची तो अचानक चालक कमल का कार से नियंत्रण बिगड़ गया और कार तेजी से डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। हादसे में चालक कमल गंभीर रूप से घायल हो गए और बाकि लोग चोटिल हो गए।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना पर पहुंची गाजियाबाद के रिपब्लिक थाना पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान गाड़ी चालक कमल की मौत हो गई। हादसे की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और कार को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस इम मामले में जांच कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ