Prabhat Pandey: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को मृतक कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय के परिजनों से फोन पर बात की। राहुल के फोन पर प्रभात के पिता दीपक पांडेय फोन पर फफक-फफक कर रोने लगे। पूछने पर प्रभात के पिता ने रोते हुए कहा कि हमारा तो घर का चिराग ही खत्म हो गया। घर में कमाई का साधन नहीं है, वह ही हमारे बुढ़ापे का सहारा था।
जानकारी के अनुसार राहुल गांधी ने फोन कर कहा दीपक जी नमस्कार मैं राहुल बोल रहा हूं। बहुत सॉरी, आपको किसी भी चीज की जरूरत हो तो हमें बता दीजियेगा। बता दें गोरखपुर निवासी प्रभात पांडे 18 दिसंबर को लखनऊ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बेहोश हालत में मिला था। जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह ऑफिस में करीब दो घंटे से बेहोश पड़ा था।
ये भी पढ़ें: Video: 5 करोड़ 51 लाख रुद्राक्षों से बनेगा द्वादश ज्योतिर्लिंग, महाकुंभ में दिखेगा अनोखा नजारा
पुलिस ने किया कमरा नंबर 30 सील
प्रभात के पिता की बात सुनकर राहुल गांधी ने कहा कि आप घबराइए मत, हम सब हैं। कुछ काम हो तो पार्टी के लोगों को बता दीजियेगा। वहीं, घटना के बाद लखनऊ पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। कांग्रेस कार्यालय का कमरा नंबर 30 जहां प्रभात बदहवास मिला था उसे सील कर दिया गया है। पुलिस की एक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में पता चला है कि घटना के दिन कई बार फोन करने पर प्रभात ने परिजनों का फोन नहीं उठाया था। जिसके किसी ने उसके बेहोश होने की सूचना परिजनों को दी थी।
ये भी पढ़ें: पीली चौबंदी, धोती, कुर्ता…, राम मंदिर में पुजारियों लिए नया ड्रेस कोड, जानिए नए नियम
संबंधित खबरें
UP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
3 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
20 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
21 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
23 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
23 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
3 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines