Swati Pandey
Read More
Posts In Support Of Hamas: उत्तर प्रदेश के बरेली में भोजीपुरा में विशेष समुदाय के एक युवक ने राम मंदिर पर भड़काऊ टिप्पणी का वीडियो पोस्ट किया है, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियों देखने के बाद भोजीपुरा पुलिस हरकत में आई, पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है। वायरल वीडियो में विशेष समुदाय का एक व्यक्ति अयोध्या मामले को लेकर राम मंदिर पर भड़काऊ बयानबाजी कर रहा है।
युवक वीडियो में हमास के आंतकियों का भी समर्थन करते नजर आ रहा है। पुलिस ने बताया की भोजीपुरा के गांव प्रहलादपुर के समुदाय विशेष एक युवक ने वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके माहौल खराब करने की कोशिश की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वीडियो वायरल होने के बाद हिमांशु पटेल ने इस मामले को लेकर आईजी रेंज और बरेली पुलिस को आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में भोजीपुरा पुलिस को जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। भोजीपुरा इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। एक सब इंस्पेक्टर मामले की जांच कर आरोपी की जानकारी कर रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
प्रहलादपुर निवासी समुदाय विशेष के इस युवक ने अपने स्टेटस पर तीन-चार वीडियो लगाए हैं। इसमें एक इजरायज में घुस रहे हमास के आतंकियों का समर्थन करते हुए भी लगाया गया है। इसके साथ ही लोगों को भड़काने का एक अन्य वीडियो भी इसमें शामिल है।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।