माफिया अतीक अहमद की जमीनें बेच 'फरार' बीवी शाइस्ता तक पहुंचाया जा रहा पैसा, प्रयागराज प्रशासन के जांच के आदेश

अतीक अहमद ने जिन संपत्तियों पर कब्जा किया था, वे अब बेची जा रही हैं. इसे लेकर शिकायतें सामने आई हैं, जिन पर संज्ञान लेकर प्रयागराज प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं.

atiq ahmed | up gangster | prayagraj

अतीक अहमद ने जबरन और डरा धमकाकर जमीनें कब्जाई थीं. (Credit- Facebook)

उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को लेकर चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है. पता चला है कि अतीक और अशरफ ने गुंडागर्दी और दबंगई के दम पर जो प्रॉपर्टी कमाई है, उससे अभी भी उनके परिवारों का गुजारा हो रहा है. जी हां, अतीक और अशरफ के रिश्तेदार उनकी प्रॉपर्टी बेचकर पैसा उनकी फरार बीवियों शाइस्ता परवीन और जैनब तक पहुंचा रहे हैं. बेची जा रही संपत्तियां अवैध हैं, जिनमें सरकार और दुश्मनों से हड़पी गई प्रॉपर्टी भी शामिल हैं. प्रयागराज प्रशासन ने जांच के आदेश जारी किए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कसारी-मसारी में कई जमीनों पर कब्जा किया

मिली जानकारी के अनुसार, अतीक अहमद ने प्रयागराज शहर के कसारी-मसारी इलाके में जमीनें कब्जाई थीं. कहीं डरा-धमकाकर जमीनों पर कब्जा किया था तो कहीं जबरन गुंडों के बल पर कब्जा किया था. सरकारी जमीनें पर भी वह जबरन कब्जा किए बैठा था और अपने दुश्मनों की प्रॉपर्टी तक उसने कब्जाई हुई थी. दूसरे शब्दों में कहें तो जिस जमीन पर उसकी नजर पड़ती थी, उस पर वह कब्जा कर लेता था. अतीक अहमद ने कसारी-मसारी में सरकारी जमीन कब्जाई थी, जिस पर अब उसके साले जकी अहमद ने कोई निर्माण कार्य शुरू किया है.

विज्ञापन

शिकायतों पर ADM प्रशासन ने संज्ञान लिया

बता दें कि मामले में आई शिकायतों पर ADM प्रशासन सत्यम मिश्र ने संज्ञान लिया है. उन्होंने मुख्य राजस्व अधिकारी, ADM वित्त एवं राजस्व, ADM नजूल, प्रभारी अधिकारी सीलिंग (अर्बन-ग्रामीण सीलिंग), प्रभारी अधिकारी (शत्रु संपत्ति) और SDM सदर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. उन्होंने बताया कि शिकायतें आई हैं, जिनमें बताया गया है कि अतीक ने कुछ जमीनें कब्जाकर अपने साले के नाम पर रजिस्ट्री कराई थी, जो अब बेची जा रही हैं. इनमें धूमनगंज में केसरिया मेन रोड पर 18 बिस्वा जमीन भी शामिल है, जिसकी रजिस्ट्री अशरफ ने नाम पर थी. इसे पुरामुफ्ती के हटवा में रहने वाला अशरफ का साला जैद मास्टर बेच रहा है. वहीं इस प्रॉपर्टी का पैसा शाइस्ता परवीन और जैनब को भेजा जा रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ