UP चुनाव से पहले ओपी राजभर का बड़ा दांव… 33 सीटों पर ठोका दावा, BJP की 9 सीटों पर भी नजर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सुभासपा ने एनडीए में अपनी हिस्सेदारी को लेकर 33 विधानसभा सीटों की लिस्ट तैयार की है. इसमें भाजपा की नौ और निषाद पार्टी की दो सीटें शामिल हैं. पार्टी ने जातीय समीकरणों और स्थानीय चुनावी परिस्थितियों के आधार पर इन सीटों को चिह्नित किया है.

op rajbhar

सुभासपा ने गठबंधन में अपनी हिस्सेदारी के लिए 33 विधानसभा सीटों की प्राथमिक सूची तैयार की (फोटो- X)

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं. भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने भी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है. पार्टी ने गठबंधन में अपनी हिस्सेदारी के लिए 33 विधानसभा सीटों की प्राथमिक सूची तैयार की है. सुभासपा की यह कवायद एनडीए के भीतर सीट बंटवारे को लेकर आने वाले दिनों में होने वाली बातचीत के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

विज्ञापन

पंचायती राज मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की पार्टी ने जिन सीटों को अपनी दावेदारी में शामिल किया है, उनमें भाजपा के कब्जे वाली सीटों के साथ एनडीए के दूसरे सहयोगी दल निषाद पार्टी की सीटें भी हैं. पार्टी ने इन सीटों का चयन केवल राजनीतिक आधार पर नहीं, बल्कि स्थानीय जातीय समीकरण और चुनाव को प्रभावित करने वाले दूसरे कारकों के अध्ययन के बाद किया है.

विज्ञापन

सुभासपा की लिस्ट में भाजपा की सीटें भी शामिल

सुभासपा की लिस्ट में भाजपा की जीती हुई नौ विधानसभा सीटें शामिल हैं. इनमें वाराणसी की अजगरा और शिवपुर, कुशीनगर की रामकोला, देवरिया की रामपुर कारखाना, संतकबीर नगर की घनघटा, हरदोई की संडीला, बलरामपुर की उतरौला, बहराइच की बलहा और सीतापुर की महोली सीट शामिल है.

इसके अलावा सुभासपा ने एनडीए के एक अन्य सहयोगी दल निषाद पार्टी की दो सीटों पर भी अपनी नजरें गड़ा दी हैं. इनमें मीरजापुर जिले की मझवा और कुशीनगर की खड्डा विधानसभा सीट शामिल है. यानी पार्टी ने गठबंधन के भीतर अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने की दिशा में अभी से तैयारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

सुभासपा ने तैयार की 33 सीटों की लिस्ट

खास बात यह है कि 33 सीटों की लिस्ट में सुभासपा ने अपनी मौजूदा छह विधानसभा सीटों के अलावा समाजवादी पार्टी के कब्जे वाली 14 सीटों को भी शामिल किया है. इससे साफ संकेत मिलता है कि पार्टी केवल अपने पारंपरिक प्रभाव वाले क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि नए इलाकों में भी संगठन और सामाजिक समीकरणों के आधार पर चुनावी विस्तार की कोशिश कर रही है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की राजनीति में ओबीसी और विशेष रूप से राजभर मतदाताओं के बीच सुभासपा की भूमिका को देखते हुए इन सीटों पर उसकी दावेदारी एनडीए के लिए भी अहम होगी. हालांकि अंतिम सीट बंटवारा भाजपा और उसके सहयोगी दलों के बीच बातचीत के बाद ही तय होगा. फिलहाल सुभासपा ने अपनी प्राथमिकता स्पष्ट करते हुए 33 सीटों की लिस्ट तैयार कर दी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ