हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Prayagraj News: गंगा में नहाने गया RAF का जवान और 3 बच्चों की डूबकर मौत, परिवार में बचे सिर्फ इतने लोग

विज्ञापन

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को गंगा में नहाते समय चार लोगों की डूबकर मौत हो गई। मरने वालों में एक आरएएफ का जवान और तीन बच्चे शामिल हैं। पुलिस की ओर से बताया गया है कि चारों के शवों को बरामद कर लिया गया है। घर में बिजली नहीं आने पर चारों लोग गंगा में नहाने के लिए गए थे।

पड़ोसी का बेटा भी गया था साथ में नहाने

जानकारी के मुताबिक ये घटना प्रयागराज में फाफामऊ घाट पर हुई। रैपिड एक्शन फोर्स की 101 बटालियन में तैनात उमेश प्रयागराज में रहते थे। बताया गया है कि गर्मी बिजली चली गई थी, इसके बाद उमेश अपने बेटे विवेक (12), बेटी स्विटी (8) और पड़ोसी के बेटे अभिनव (10) को लेकर गंगा में नहाने के लिए चले गए। सभी लोग गंगा के बीच में बने एक टापू पर पहुंचे और नहाने लगे।

एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला

बताया गया है कि बच्चे पानी में डूबने लगे। इस पर उमेश उन्हें बचाने के लिए कूद गए। इसके बाद चारों लोग पानी में डूब गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और आरएएफ कर्मी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद शवों को नदी से बाहर निकाला।

विज्ञापन

घर में बची बस पत्नी और बेटा

सूचना पर उमेश के परिवार वाले और इलाके के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि उमेश अपने चार साल के बेटे को भी लेकर जाने वाले थे, लेकिन पत्नी ने उसे ले जाने की मना कर दी। अब उमेश के घर में सिर्फ पत्नी और बेटा ही बचे हैं। हादसे में पति और दो बच्चों की एक साथ मौके के बाद परिवार का बुरा हाल है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola