Noida News: डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम अनुज नेहरा, ओम प्रकाश तहसीलदार दादरी और राजस्व विभाग की टीम नोएडा अथॉरिटी क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस बल की मौजूदगी में अधिकारियों ने ग्राम हैबतपुर, तहसील दादरी में हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग व कॉलोनी निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया।
150 करोड़ रुपये की जमीन से हटाया कब्जा
बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान राजस्व अभिलेखों की जांच के आधार पर खसरा संख्या 224, 230, 231, 232, 346 आदि में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी को चिह्नित किया गया। इस क्षेत्र में करीब 120 बीघा भूमि, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 150 करोड़ रुपये है। इस पर हुए अवैध कब्जे को हटाया गया है।
कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी
प्रशासन द्वारा मौके पर जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया और स्पष्ट चेतावनी दी गई कि डूब क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण गैरकानूनी है और इसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:दामाद संग भागी सास के पति ने लिया यूटर्न, पत्नी को साथ रखने की जताई इच्छा; रखी ये शर्त
डूब क्षेत्र में निर्माण गंभीर खतरा
उल्लेखनीय है कि हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों का विकास न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह भविष्य में जन-जीवन और पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकता है।
लोगों से की अपील
प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की है कि वे किसी भी भूखंड या संपत्ति की खरीद-फरोख्त से पहले संबंधित विभागों से विधिवत सत्यापन अवश्य करा लें, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें: अस्पताल में पत्नी का शव लेकर घूमता रहा पति, चूरू के अस्पताल में मानवता शर्मसार
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
3 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
5 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
7 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
8 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
10 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
10 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
12 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
13 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines