'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव; आगामी विधानसभा चुनाव पर लिए सुझाव

Uttar Pradesh Assembly Elections: अखिलेश यादव ने कहा कि ‘आजम थे, आजम रहेंगे… उनकी सेहत ठीक है, हमारी अच्छी बातचीत हुई. मैं उम्मीद करता हूं कि उन्हें जल्द न्याय मिले.’

AZAM KHAN.jpg

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. (Photo: ANI/PTI)

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार को आजम खान से मिलने उत्तर प्रदेश की रामपुर जिला जेल पहुंचे. आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव ने उनकी पत्नी डॉ. तजीम फातिमा से भी घर पर मुलाकात की और बड़ा बयान दिया. अखिलेश यादव ने कहा कि ‘आजम थे, आजम रहेंगे… उनकी सेहत ठीक है, हमारी अच्छी बातचीत हुई. मैं उम्मीद करता हूं कि उन्हें जल्द न्याय मिले.’ उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. इस बीच आजम खान और अखिलेश यादव की मुलाकात ने सभी का ध्यान खींचा है.

विज्ञापन

‘बीजेपी को शिक्षा की कोई परवाह नहीं’

मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, अन्याय करने वाले कौन हैं, इतने वर्षों से वो जेल में हैं. उनके ऊपर फर्जी आरोप लगाए गए. सच तो यह है कि बीजेपी को शिक्षा या उससे जुड़ी किसी भी चीज की कोई परवाह नहीं है. उन्होंने यूनिवर्सिटी (जौहर यूनिवर्सिटी) की कोई परवाह नहीं की, बल्कि उसे बर्बाद कर दिया है. यूनिवर्सिटी को तबाह करने के लिए एक सोची-समझी साजिश रची गई थी. शायद ही किसी और सरकार, या यूं कहें कि किसी और तानाशाही शासन ने, इस धरती पर शिक्षा के क्षेत्र में इतनी तबाही मचाई हो.’

विज्ञापन

मोहरे की तरह की तरह किया जा रहा अधिकारियों का इस्तेमाल

अखिलेश ने आगे कहा, ‘झूठे मामलों में किसी को हमेशा के लिए जेल में रखने की ताकत नहीं होती. इसमें समय लग सकता है, थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन इन झूठे आरोपों में इतनी दम नहीं है कि वे सच को हमेशा के लिए कैद करके रख सकें. सच यह है कि आजम खान और समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की व्यवस्था कायम करने के लिए काम कर रहे हैं. कुछ अधिकारियों का इस्तेमाल झूठे मामले दर्ज करने के लिए मोहरे की तरह किया जा रहा है. हालांकि, अब ये अधिकारी भी धीरे-धीरे खुद को इससे दूर कर रहे हैं.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ