अस्पताल में पत्नी का शव लेकर घूमता रहा पति, चूरू के अस्पताल में मानवता शर्मसार

राजस्थान के चूरू जिले में एक व्यक्ति पत्नी के शव को कंधे पर लेकर पूरे सरकारी अस्पताल में घूमता रहा और अस्पताल परिसर में खूब बवाल मचाया। चलिए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Churu News in Hindi

राजस्थान के चूरू जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति अपनी पत्नी के शव को कंधे पर लेकर पूरे सरकारी अस्पताल में घूमता रहा और अस्पताल परिसर में खूब बवाल मचाया। यह मामला इतना बढ़ गया कि इसे शांत करने के लिए दो क्षेत्रों की पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद भी पुलिस की काफी मशक्कत के बाद पूरा मामला शांत हुआ और व्यक्ति ने पत्नी के शव को कंधे से नीचे उतारा। चलिए जानते हैं कि आखिर यह मामला क्या है?

विज्ञापन

अस्पताल में पत्नी का शव लेकर घूमता रहा पति

यह मामला चूरू के सरकारी डीबी अस्पताल का है। यहां एक व्यक्ति अपनी 45 साल की पत्नी की मौत के बाद उसके शव को कंधे पर लेकर बिना अनुमति सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा। हालांकि, अस्पताल के कर्मचारियों ने व्यक्ति को इमरजेंसी वार्ड में इस तरह जाने से रोका, लेकिन इससे व्यक्ति गुस्सा हो गया। पत्नी के शव को लेकर इमरजेंसी के बाहर पार्किंग में खड़ा हो गया। इसके बाद व्यक्ति पत्नी के शव को कंधे पर लेकर पूरे अस्पताल परिसर में घूमता रहा। अस्पताल के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस लाख समझाने के बाद भी व्यक्ति मानने को तैयार नहीं था। हालांकि, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को समझाने में सफलता पाई और महिला के शव को मोर्चरी में रखवाया।

विज्ञापन

पोछा लगाते समय लगा करंट

इसके बाद कोतवाली पुलिस ने इस मामले की जानकारी रतनगढ़ पुलिस को दी। इसके बाद मामले की कमान रतनगढ़ पुलिस ने संभाली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रतनगढ़ थाना के हैड कांस्टेबल भंवरलाल ने बताया कि सेहला निवासी हरलाल ने रिपोर्ट की थी कि उसकी पत्नी झूमा देवी मंगलवार को घर में साफ-सफाई कर रही थी। इसी बीच रसोई में पोछा लगाते समय गीला कपड़ा आटा चक्की के संपर्क में आ गया, जिससे उसे करंट का झटका लगा। इसके बाद तुरंत उसे निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद व्यक्ति ने यह हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ