Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

नोएडा में रिटायर्ड अधिकारी से 2.89 करोड़ की साइबर ठगी, एक दिन में 15-30% मुनाफे का दिया झांसा

Noida News: शेयर बाजार में अधिक लाभ कमाने का सपना दिखाकर नोएडा के सेक्टर 36 निवासी रिटायर्ड अधिकारी के साथ 2.89 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jul 24, 2025 12:13
Cyber Fraud
साइबर धोखाधड़ी

Noida News: शेयर बाजार में अधिक लाभ कमाने का सपना दिखाकर नोएडा के सेक्टर 36 निवासी रिटायर्ड अधिकारी के साथ 2.89 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस उन खातों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है जिसमें ठगी की रकम ट्रांसफर की गई है।

1 अप्रैल से शुरू हुआ मामला

सेक्टर 36 निवासी रामकृष्ण शिवपुरी रिटायर्ड अधिकारी है। वह शेयर बाजार में निवेश में रुचि रखते हैं। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल को कीर्ति सराफ नामक महिला ने उनसे संपर्क किया। उसने खुद को एबोट वेल्थ मैनेजमेंट नामक कंपनी की कर्मचारी और फंड मैनेजर बताया। वह महिला की बातों में आ गए। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।

---विज्ञापन---

30 प्रतिशत तक मुनाफे की कही बात

महिला ने दावा किया कि उनकी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर एक ही दिन में 15 से 30 प्रतिशत तक का मुनाफा हो सकता है। पीड़ित को विश्वास दिलाने के लिए उसे एक ऐप पर प्रशिक्षण दिया और रजिस्ट्रेशन कराया गया। 4 अप्रैल से महिला ने छोटे-छोटे निवेश कराना शुरू किया, जिसमें ऐप पर लगातार मुनाफा दिखाया जाता रहा।

21 बार में लगा दिए 2.89 करोड़

मुनाफा दिखने पर महिला पर विश्वास कर पीड़ित ने 6 जून तक 21 से अधिक बार में कुल 2.89 करोड़ रुपये जमा कर दिए। जब उन्होंने रकम वापस निकालने की कोशिश की तो असफल रहे और तब उन्हें ठगी का पता चला। पीड़ित ने पहले एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और अब साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: नोएडा में मोबाइल की दुकान पर काम करने की बात कहकर आतंकी ने किराए पर लिया था कमरा

 

First published on: Jul 24, 2025 12:13 PM

संबंधित खबरें