हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Noida News: 8वीं मंजिल से गिरा 5 साल का बच्चा; कमरे में सोते रहे माता-पिता, पुलिस खोज रही कैसे हुआ हादसा?

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां की एक हाईसाइज सोसायटी की आठवीं मंजिल से गिरकर पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। हैरानी की बात तो ये है कि हादसे के वक्त बच्चे के माता-पिता सो रहे थे और बच्चा बालकनी में आ गया था।

हाइड पार्क सोसायटी की है घटना

जानकारी के मुताबिक मामला नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सेक्टर-78 में हाइड पार्क सोसाइटी का है। यहां आठवीं मंजिल पर पति-पत्नी अपने पांच साल के बच्चे के साथ रहते थे। बताया गया है कि सुबह करीब 5.45 बजे सभी लोग कमरे में सो रहे थे। तभी किसी पांच साल का बच्चा जाग गया और अपने आप बालकनी में आ गया।

ग्रिल से नीचे गिरने की आशंका

पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि कभी-कभी बच्चा माता-पिता से पहले जाग जाता था और घर में ही खेलता रहता था। आशंका है कि बच्चा आज भी माता-पिता से पहले जाग गया और बालकनी में पौधों के साथ खेलने लगा। नोएडा पुलिस की ओर से कहा गया है कि बच्चा बालकनी की ग्रिल से नीचे गिरा था।

विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे

हादसे के बाद सोसायटी के गार्डों और अन्य लोगों ने शोर मचाया तो मामले की जानकारी हुई। उन्होंने बच्चे को सेक्टर-71 के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है, फिर भी पुलिस सीसीटीवी आदि की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

(Xanax)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola