हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

New Noida: ड्रोन से होगा 80 गांवों का सर्वे, 10 दिन में कंपनी करेगी 'PPT' तैयार

Uttar Pradesh New Noida: न्यू नोएडा को बसाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अथॉरिटी के मुताबिक, न्यू नोएडा के 80 गांवों का ड्रोन से सर्वे कराया जाएगा। इसके जरिए इस क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों का पता लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसके बाद भूमि अधिग्रहण पर काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
New Noida drone servey

Uttar Pradesh New Noida: नोएडा अथॉरिटी ने न्यू नोएडा को बसाने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अथॉरिटी ने इसके लिए 10 दिन में चयनित कंपनी को PPT (PowerPoint Presentation) तैयार करने का निर्देश दिया गया है, जिसका प्रस्तुतीकरण प्राधिकरण सीईओ लोकेश एम के सामने होगा। जिसके बाद आगे रूपरेखा तैयार की जाएगी।

ड्रोन से लगाएंगे अवैध निर्माण का पता

नोएडा अथॉरिटी दादरी नोएडा गाजियाबाद विशेष निवेश क्षेत्र (डीएनजीआइआर) के रूप में 209.11 वर्ग किमी (20911.29 हेक्टेयर) जमीन पर न्यू नोएडा विकसित करने जा रहा है। इसके लिए अथॉरिटी ने चयनित कंपनी ‘TILA’ से पीपीटी तैयार करा रहा है। पीपीटी के जरिए बताया जाएगा कि ड्रोन सर्वे में किन बिंदुओं को शामिल किया गया है। सर्वे से मिले डेटा का मिलान अक्टूबर 2024 की सेटलाइट मैप से कराया जाएगा, जिससे वास्तविक अवैध निर्माण की जानकारी मिल सकेगी। इसके बाद अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर ध्वस्तीकरण का काम किया जाएगा।

विज्ञापन

बिना अनुमति निर्माण माना जाएगा अवैध

नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक, अक्टूबर 2024 में डीएनजीआइआर के लिए शासन से अधिसूचना जारी हुई थी, अधिसूचना के बाद 80 गांवों में यदि कोई किसी भी प्रकार का निर्माण करता है तो उसके लिए नोएडा प्राधिकरण से अनुमति लेनी अनिवार्य है। बिना अनुमति के किया गया निर्माण अवैध माना जाएगा। वहीं, कंपनी TILA के अधिकारी लगातार 80 गांवों के लोगों से बात कर रहे हैं। उनसे मुआवजा संबंधी विषयों के साथ अवैध निर्माण पर रोकने को भी कह रही है।

विज्ञापन

बैठक के बाद तय होगा मुआवजा दर

बताया जा रहा है कि न्यू नोएडा के पहले फेज के गांवों में जमीन किसानों से आपसी सहमति के आधार पर ही ली जाएगी। यहां मुआवजा दर क्या होगा इस पर विस्तार से चर्चा की गई। हालांकि अभी कोई निर्णायक फैसला पर नहीं पहुंचा जा सका है। जल्द ही एक और बैठक की जाएगी जिसमें फाइनल दर का निर्धारण किया जाएगा।

विज्ञापन

80 गांव के 16 हजार किसान बनेंगे करोड़पति

नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक, पहले फेज में सबसे पहले सबसे पहले 15 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जबकि नया नोएडा को 80 गांवों की जमीन पर बसाया जाएगा। प्रत्येक गांव में करीब 200 किसान परिवार हैं। यानी कुल 16 हजार किसान परिवार हैं। जिनके साथ बैठक की जाएगी। पहले फेज में 3165 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola