Keshav Prasad Maurya On Decision of Nithari Case: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार निठारी हत्याकांड मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले का समीक्षा कर रही है। उन्होंने कहा है कि यूपी सरकार कानूनी विकल्पों की तलाश रही है और जरूरत पड़ने पर निठारी मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
शुक्रवार को, गौतमबुद्धनगर में पत्रकारों से बात करते हुए मौर्य ने कहा, “सरकारी स्तर पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले की समीक्षा की जा रही है और अगर जरूरत पड़ी तो हम सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे।”
हाई कोर्ट ने आरोपियों को किया बरी
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सोमवार को निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली और उसके पूर्व नियोक्ता मोनिंदर सिंह पंढेर की मौत की सजा को रद्द करते हुए बरी कर दिया था। उच्च न्यायालय ने ये कहते हुए आरोपियों की सजा को रद्द कर दिया कि अभियोजन पक्ष उनका अपराध साबित करने में विफल रहा। कोली को 12 मामलों में बरी कर दिया गया, वहीं पंढेर को दो मामलों में बरी किया गया।
अदालत ने सुनाई थी मौत की सजा
सुरेंद्र कोली और उसके पूर्व नियोक्ता मोनिंदर सिंह पंढेर को बलात्कार, हत्या, सबूतों को नष्ट करने और अन्य आरोपों से संबंधित मामलों में गाजियाबाद की एक सीबीआई अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी।
यह भी पढ़ेंः पति से हुआ झगड़ा तो महिला ने उठाया खौफनाक कदम, दो मासूमों समेत खुद को लगाई आग, तीनों की मौत
विकास कार्यों की निगरानी किया
गौतमबुद्धनगर पहुंचे केशव मौर्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की निगरानी भी किया है। उन्होंने इस दौरान यमुना बाढ़ क्षेत्र पर अवैध निर्माणों के बारे में भी बात की और कहा, “मैंने अधिकारियों को (बाढ़ क्षेत्र पर) निर्माणों का गहन सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया है। सर्वे के दौरान जो भी अधिकारी और बिल्डर दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।’
मौर्य ने अधिकारियों को चेताया
डिप्टी सीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नोएडा, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA), यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) प्राधिकरणों के अधिकारियों के साथ समन्वय करने और जिले में सड़कों की मरम्मत के लिए कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौर्य ने बिजली विभाग को निर्देश दिया कि बिल भुगतान पर किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं काटे जाएं। बिजली बिल की गणना ट्यूबवेलों पर लगे मीटरों से की जाएगी और सरकार द्वारा भुगतान किया जाएगा। अगर विभाग किसानों को परेशान करता है तो अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
23 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines