प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज गिरने से नौ मजदूर घायल, कई फंसे; लीक हुई अमोनिया गैस
इलाहाबाद के फाफामऊ इलाके में एक कोल्ड स्टोरेज ढह गया. इस दौरान इस हादसे में कम से कम नौ कर्मचारी घायल हुए हैं. घटना के बाद अमोनिया गैस का रिसाव भी शुरू हो गया है.
हाइलाइट्स
News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया
मुख्य घटना विवरण
इलाहाबाद के फाफामऊ इलाके में एक कोल्ड स्टोरेज ढह गया।
हादसे में कम से कम नौ कर्मचारी घायल हुए हैं।
घटना के बाद अमोनिया गैस का रिसाव भी शुरू हो गया है।
तत्काल प्रतिक्रिया
सभी घायल मजदूरों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इलाहाबाद के फाफामऊ इलाके में एक कोल्ड स्टोरेज ढह गया. इस दौरान इस हादसे में कम से कम नौ कर्मचारी घायल हुए हैं. घटना के बाद अमोनिया गैस का रिसाव भी शुरू हो गया है.
पुलिस उपायुक्त (गंगा नगर) कुलदीप गुणावत ने बताया कि इमारत अचानक ढह गई, जिससे कर्मचारी मलबे के नीचे दब गए हैं. उन्होंने कहा, 'सभी घायल मजदूरों को बचा लिया गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है.'
प्रयागराज में मृतकों के लिए पीएम मोदी ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है. पीएम मोदी ने कहा, 'PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. इसके अलावा घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.'
इमारत गिरने के बाद, वहां से अमोनिया गैस लीक होने लगी, जिसके चलते आपातकालीन कदम उठाए गए है. दमकल विभाग गैस लीक को रोकने का काम कर रहा है, जबकि जिला प्रशासन और पुलिस की टीमों को भी मौके पर तैनात कर दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि इलाके को सुरक्षित करने और आगे किसी भी खतरे को टालने के प्रयास जारी हैं.
लखनऊ रोड पर पूर्व मंत्री का है कोल्ड स्टोर
पूर्व मंत्री अंसार अहमद का लखनऊ रोड पर चांदपुर गांव के सामने आदर्श कोल्ड स्टोर है. सोमवार दोपहर कोल्ड स्टोरेज में आलू रखी जा रही थी. इसी बीच अचानक अमोनिया गैस से भरे टैंक में तेज विस्फोट हुआ. धमाका इतनी तेज था कि कोल्ड स्टोर की छत गिर गई. इस दौरान वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए. धमाके की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े.
मलबे में दबे मजदूर बिहार प्रांत के रहने वाले
खबर मिलने पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी और फायर कर्मी मौके पर पहुंचे. मलबे में दबे मजदूर बिहार के सहरसा के रहने वाले बताए जाते हैं. अमोनिया गैस के रिसाव के कारण फायर कर्मी रेस्क्यू भी नहीं शुरू कर पा रहे हैं.
इलाहाबाद के फाफामऊ इलाके में एक कोल्ड स्टोरेज ढह गया. इस दौरान इस हादसे में कम से कम नौ कर्मचारी घायल हुए हैं. घटना के बाद अमोनिया गैस का रिसाव भी शुरू हो गया है.
पुलिस उपायुक्त (गंगा नगर) कुलदीप गुणावत ने बताया कि इमारत अचानक ढह गई, जिससे कर्मचारी मलबे के नीचे दब गए हैं. उन्होंने कहा, ‘सभी घायल मजदूरों को बचा लिया गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है.’
---विज्ञापन---
प्रयागराज में सपा के पूर्व विधायक अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज गिर गया. बचाव का काम जारी है, 30 से ज्यादा लोगों के दबे होने कि आशंका है. pic.twitter.com/Hbt6G2KA31
प्रयागराज में मृतकों के लिए पीएम मोदी ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है. पीएम मोदी ने कहा, ‘PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. इसके अलावा घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.’