डिजिटल अरेस्ट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ की ठगी; 2 शातिर गिरफ्तार

नोएडा साइबर क्राइम पुलिस ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. 4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क.

Untitled design - 2026-03-20T221044.362
विज्ञापन

नोएडा की साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे ही शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो लोगों को ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर करोड़ों की चपत लगा रहा था. पुलिस ने अमेठी के रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके खातों से करीब 4 करोड़ रुपये का संदिग्ध ट्रांजैक्शन मिला है.

नोएडा के सेक्टर-63 से पुलिस ने रिषभ तिवारी और कुंवर शुक्ला नाम के दो शातिर ठगों को दबोचा है. इनके कारनामों की फेहरिस्त बहुत लंबी है. यह गिरफ्तारी 13 मार्च को दर्ज हुई एक शिकायत के बाद हुई, जिसमें एक पीड़ित को TRAI अधिकारी बनकर डराया कि उनके मोबाइल नंबर से अश्लील वीडियो भेजे जा रहे हैं और इसकी जांच CBI और मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है. ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर डराकर आरोपियों ने लाखों रुपये ऐंठ लिए.

विज्ञापन

डीसीपी साइबर ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया कि ये दोनों अभियुक्त ठगी करने वाले बड़े गैंग को अपने बैंक अकाउंट उपलब्ध कराते थे. इनके खातों में ठगी के 10.95 लाख रुपये जमा पाए गए. इसके अलावा इनके खातों के खिलाफ यूपी, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, बिहार और जम्मू-कश्मीर में शिकायतें दर्ज हैं. अब तक इन खातों में कुल 4 करोड़ 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी की राशि प्राप्त की गई है.

पुलिस ने इनके पास से अपराध में इस्तेमाल किया गया दो मोबाइल फोन बरामद किया, दोनो के खिलाफ धारा 308, 318, 319 BNS और 66D IT Act में मुकदमा दर्ज किया है, और पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है. साइबर सेल ने अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर डरें नहीं और ऐसी स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ