New Noida: नोएडा अथॉरिटी न्यू नोएडा को विकसित करने के लिए एक कदम और आगे बढ़ाया है। अथॉरिटी ने नियोजन विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक वैभव गुप्ता को ‘नया नोएडा’ का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नोडल अधिकारी ने एक निर्देश जारी किया है कि जिसके बाद से भूमाफिया में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल नोडल अधिकारी ने न्यू नोएडा की अधिसूचित जमीन पर बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। जिससे आम लोगों को पता चल सके यह जमीन न्यू नोएडा को बसाने के लिए प्रस्तावित है।
जमीन DNGIR के लिए अधिसूचि
अथॉरिटी के वरिष्ठ प्रबंधक वैभव गुप्ता के मुताबिक, न्यू नोएडा की जमीन DNGIR के लिए अधिसूचित है। यहां किसी प्रकार का निर्माण करना अवैध माना जाएगा। अथॉरिटी के एसीईओ सतीश पाल ने बताया कि न्यू नोएडा के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इससे पहले मुआवजा दर तय करने के लिए गांव के लोगो के साथ बैठक की जा रही है। साथ ही ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, बुलंदशहर के डीएम से भी बातचीत की जा रही है।
15 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण
अथॉरिटी के एसीईओ सतीश पाल ने बताया कि डीएनजीआइआर करीब 209.11 वर्ग किमी में बसाया जाना है, जिसमें ग्रेटर नोएडा व बुलंदशहर के 80 गांवों की जमीन शामिल है। इसके लिए 18 अक्टूबर 2024 में शासन से अधिसूचना जारी की गई थी। उन्होंने बताया कि सबसे पहले 15 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
ड्रोन से हो रही निगरानी
एसीईओ ने बताया कि न्यू नोएडा में अवैध निर्माण को रोकने के लिए ड्रोन सर्वे और अधिसूचना की तारीख का सेटेलाइट मैप भी लिया जाएगा। उस दिन के बाद यहां जितना भी निर्माण किया गया है या किया जा रहा है उसे अवैध माना जाएगा। उन्होंने बताया कि अथॉरिटी की इन 80 गांवों पर नजर रख रही है और ग्रामीणों से संवाद कर रही है।
संबंधित खबरें
'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
5 mins agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
13 mins agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
9 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
12 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
18 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
19 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
19 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines