New Noida: नोएडा प्राधिकरण न्यू नोएडा को बसाने के लिए लगातार काम कर रही है। इस बीच न्यू नोएडा को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही न्यू नोएडा के अंतर्गत आने वाले गांवों के लिए मुआवजा दर तय कर ली जाएगी। जिसके बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
3 महीने से चल रही है बैठक की जद्दोजहद
न्यू नोएडा को लेकर नोएडा प्राधिकरण, जिला प्रशासन गौतमबुद्ध नगर और जिला प्रशासन बुलंदशहर के अफसरों की बैठक होनी है। पिछले करीब 3 महीनों से तीनों प्राधिकरण, प्रशासन गौतमबुद्ध नगर और जिला प्रशासन बुलंदशहर के अफसर बैठक करने की जद्दोजहद कर रहे हैं। लेकिन न जाने ऐसी क्या परेशानी है जो बैठक नहीं कर पा रहे हैं। अब बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह इनकी बैठक होगी। इस बैठक में न्यू नोएडा के गांवों के लिए मुआवजा दर तय किया जाएगा। मुआवजा दर तय नहीं होने की वजह से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो पा रही है।
प्राधिकरण ने जताई बैठक की उम्मीद
नोएडा प्राधिकरण के एक अधिकारी का कहना है कि अगले सप्ताह बैठक होगी। इसके लिए बुलंदशहर के जिला प्रशासन के अधिकारियों से बैठक की तारीख तय करने को लेकर बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि बैठक में मुआवजा दर तय करने को लेकर कुछ बात आगे बढ़ेगी। इसके बाद गांवों से बात कर जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू हो सकेगा।
80 गांवों में रहते हैं 16 हजार किसान परिवार
न्यू नोएडा में 80 गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों में करीब 16 हजार किसान परिवार रहते हैं। बताया जा रहा है कि मुआवजा दर तय होने के बाद सबसे पहले 15 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इन 15 गांवों में करीब 3000 किसान परिवार रहते हैं। इन्हें मुआवजा बांटने के बाद अन्य गांवों के किसानों का नंबर आएगा। इनके साथ बैठक की जाएगी। पहले फेज में 3165 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है।
न्यू नोएडा में शामिल जिले के गांव
न्यू नोएडा में बेरंगपुर उर्फ नई बस्ती, फजलपुर, चंद्रावल, चीरसी, फूलपुर, रघुनाथपुर पार्ट, चीती, छयासा, दयानगर, देवटा, खण्डेरा गिरजापुर, कोट, मिल्क खण्डेरा, नगला चमरू, नगला चीती, नगला नैनसुख, आनंदपुर, बील अकबरपुर, राजपुर कलां और शाहपुर खुर्द गांव शामिल हैं।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
9 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
12 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
17 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
18 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
18 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines