Nepal Plane Crash: उत्तर प्रदेश सरकार (UP Govt) की ओर से नेपाल विमान हादसे (Nepal Plane Crash) में मारे गए गाजीपुर (Ghazipur) जिले के चार लोगों के परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की। साथ ही सरकार ने यह भी कहा कि उनके पार्थिव शरीर को गाजीपुर लाने का खर्च भी राज्य सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक ट्वीट भी किया गया है।
गाजीपुर के इन चार युवकों की हुई मौत
जानकारी के मुताबिक विमान हादसे में मारे गए पांच भारतीयों में से चार अभिषेक कुशवाहा (25), विशाल शर्मा (25), अनिल कुमार राजभर (25) और सोनू जायसवाल (30) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले थे। बताया गया है कि चारों युवक दोस्त थे।
विमान में 72 लोग सवार था, 71 के शव मिले
सभी लोग विमान में यात्रा कर रहे थे। येती एयरलाइंस का विमान रविवार सुबह नेपाल के पोखरा हवाईअड्डे पर उतरने से कुछ मिनट पहले क्रेश होकर खाई में गिर गया था। विमान में 72 लोग सवार थे। नेपाल सेना के प्रवक्ता नारायण सिवाल ने बताया कि मंगलवार को दुर्घटना स्थल से दो और शव बरामद किए गए। अब मृतकों की कुल संख्या 71 हो गई है।
और पढ़िए –Bihar Hindi News: सांसद प्रदीप कुमार के बाद आरजेडी के इस मंत्री ने भी दिया बड़ा बयान, जानें…
CM ऑफिस की ओर से किया गया ट्वीट
सीएम योगी कार्लालय की ओर से एक ट्वीट किया गया है। इसमें लिखा गया है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से नेपाल विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए यूपी के जनपद गाजीपुर के लोगों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के परिवारीजनों को ₹05-05 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि मृतकों के पार्थिव शरीर लाने में होने वाले व्यय का वहन भी @UPGovt करेगी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
12 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
12 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
14 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
15 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
16 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
16 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
17 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
18 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
22 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines