Rajasthan Hindi News: देर रात तक खुले रहने वाले बार-क्लबों को लेकर सीएम ने लिया ये बड़ा निर्णय, जानें...

CM Ashok Gehlot

CM Ashok Gehlot

Rajasthan Hindi News: राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत ने बार-क्लब को लेकर बड़ा फैसला किया। सीएम गहलोत ने देर रात तक खुले रहने वाले बार और क्लबों पर चिंता जताई है। चिंतन शिविर के आखिरी दिन सरकार ने यह निर्णय लिया है कि राजस्थान में बार-क्लब रात 12 बजे से पहले बंद करने होंगे।

महिला सुरक्षा को लेकर भी रखी बात

सीएम गहलोत ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित रहे। इसके लिए हमने कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके लिए थानों में स्वागत कक्ष बनाएं ताकि थाने में सभी को सम्मान मिले।

सरकारी सेवा से करेंगे बर्खास्त

सीएम सरकारी अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि जानबूझकर सरकारी योजनाओं में अडंगा लगाने वाले अफसरों पर कड़ी कार्रवाई होगी। सीएम ने कहा कि नगरपालिकाओं के ईओ सहयोग नहीं कर रहे। ऐसे लोगों को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर देंगे।

रात 12 से पहले समेट लें दुकान

सीएम ने बड़ा निर्णय लेते हुए देर रात खुलने वाले क्लब, बार को 12 बजे से पहले बंद करवाने का फैसला किया है।  उन्होंने गली-गली में खुले बार और क्लबों को लेकर कहा कि उन्हें भी रेगुलेट करने के बारे में सोचा जाएगा। सीएम ने कहा कि रात 12 बजे से पहले अपनी दुकान समेट लें ताकि लोग घरों में रह सकें।

बजट में युवाओं पर रहेगा फोकस

सीएम गहलोत ने अपने तीसरे कार्यकाल का आखिरी बजट 8 फरवरी को पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार का बजट युवाओं पर फोकस रहेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ