उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मंगलवार को नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। चौमुखा पुल के पास लगे बाजार में जैसे ही निगम अधिकारियों ने अतिक्रमण हटवाना शुरू किया, दुकानदारों ने विरोध करना शुरू कर दिया। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद रुचि वीरा ने ईद तक बाजार लगवाने की अनुमति उनको दिलवाई थी। निगम की टीम इसके बाद भी कार्रवाई कर रही है। हंगामे के दौरान एक दुकानदार बेहोश हो गया, जिसको अस्पताल ले जाया गया। कोतवाली सदर इलाके के टाउन हॉल क्षेत्र में कई देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। हालांकि निगम अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी थी।
जमकर हुई नारेबाजी
पुलिस की मौजूदगी में दुकानदारों ने कई देर तक नारेबाजी की। निगम अधिकारियों ने बताया कि कई दिन से सड़क किनारे पर अवैध फड़ लगाने वालों को हटाने की चेतावनी दी जा रही थी। इसके बाद भी कुछ लोग बाज नहीं आ रहे और सड़क किनारे अवैध फड़ लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को इसके खिलाफ कार्रवाई के लिए नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने जैसे ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की, फड़ व्यापारियों ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
पहले भी हो चुका हंगामा
इस इलाके में पहले भी कार्रवाई करने पर हंगामा हो चुका है। कई बार व्यापारियों को चेतावनी दी गई है, लेकिन कुछ दिन तक तो सब सही रहता है, बाद में फिर अतिक्रमण कर लिया जाता है। टीम ने कार्रवाई के दौरान दुकानदारों का सामान जब्त किया है। इसके अलावा उन्हें दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी नगर निगम का अभियान जारी रहेगा। उनका उद्देश्य शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना और यातायात व्यवस्था को सुचारू करना है।
यह भी पढ़ें:हर्षिता ब्रेला केस में सुनवाई 26 मार्च तक टली, दिल्ली की बेटी की लंदन में हुई थी हत्या; जानें मामला
यह भी पढ़ें:‘माफी लायक भी नहीं…’, राणा सांगा के खिलाफ बयानबाजी करने पर भड़के भजनलाल शर्मा; सपा को दी ये सलाह
संबंधित खबरें
'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
34 mins agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
53 mins agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
12 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
13 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
15 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
15 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
16 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
17 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines