Anupriya Patel Security: अनुप्रिया पटेल को मिली Y प्लस कैटेगरी की सिक्योरिटी, 24 घंटे कवर करेंगे CISF के जवान
Edited By Bhola Sharma

Anupriya Patel
Edited By Bhola Sharma

Anupriya Patel
Anupriya Patel Security: एनडीए की सहयोगी और अपना दल (सोनेलाल) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को केंद्र सरकार ने वाई कैटेगरी की सिक्योरिटी दी है। बुधवार को गृह मंत्रालय ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया। गृह मंत्रालय के अनुसार, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को केंद्रीय वाणिज्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ‘वाई +’ श्रेणी सुरक्षा कवर देने का निर्देश दिया गया है।
मंत्रालय के आदेश के अनुसार, CISF के जवान अब पटेल को चौबीसों घंटे सुरक्षा कवर देंगे। अनुप्रिया पटेल ने जुलाई 2021 में वाणिज्य और उद्योग के राज्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था।
Ministry of Home Affairs has ordered Central Industrial Security Force (CISF) to provide Y+ category security cover on all India basis to Anupriya Patel, Union Minister of State for Commerce and Industry.
(File pic) pic.twitter.com/41m7B0V4sP
— ANI (@ANI) June 7, 2023
42 वर्षीय अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर सीट से सांसद हैं। अब उन्हें एक दर्जन से अधिक सशस्त्र कमांडो सिक्योरिटी कवर देंगे। 1981 में जन्मी अनुप्रिया 2016 से 2019 तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में राज्य मंत्री रहीं हैं।
अनुप्रिया 2014 और फिर 2019 में मिर्जापुर से सांसद चुनी गईं।
पटेल को छोड़कर अब तक कुल 146 लोगों को सीआईएसएफ द्वारा सुरक्षा कवच प्रदान किया जा रहा है। उनमें से, लगभग 20 को गृह मंत्रालय के तहत एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, CISF द्वारा ‘Y +’ सुरक्षा कवर प्रदान किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: