Elevator accident case:ग्रेटर नोएडा वेस्ट आम्रपाली ड्रीम वैली की निर्माणाधीन सोसायटी में हुए दर्दनाक लिफ्ट हादसे के मामले में पुलिस ने आज दूसरी गिरफ्तारी की है। हादसे के मामले की कार्रवाई लगातार जारी है। थाना बिसरख पुलिस ने निर्माणाधीन सोसायटी में हुयी लिफ्ट गिरने की घटना के मामले में गिरधारी लाल कंस्ट्रक्शन प्रा0लि0 के जीएम को गिरफ्तार किया है।
ग्रेनो वेस्ट में शुक्रवार को हुए लिफ्ट हादसे में आरोपियों के खिलाफ पुलिस जांच में जुटी है। शुक्रवार हुए लिफ्ट हादसे में थाना बिसरख पुलिस द्वारा 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं हुए लिफ्ट हादसे में पुलिस ने दूसरी गिरफ्तारी आज की है। पुलिस ने गिरधारी लाल कन्ट्रेक्शन प्रा0लि0 कम्पनी एडमिन लवजीत कुमार को गिरफ्तार किया।
बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि आरोपी गिरधारी लाल कंस्ट्रक्शन प्रा0लि0 कम्पनी का जीएम कामर्शियल के पद पर कार्यरत है और कम्पनी के तरफ से साइनिंग अथॅरिटी भी है, टावर न0 सी- 11 ,सी-12 से सम्बन्धित सारी जिम्मेदारी आरोपी गिरधारी लाल की थी। इसके अलावा लिफ्ट से सम्बन्धित सुरक्षा मानकों की जिम्मेदारी जीएम लवजीत कुमार की थी। बारिश होने के बावजूद कंस्ट्रक्शन लिफ्ट का संचालन करवाते रहे। इनके द्वारा लापरवाही जानबूझकर की गई थी। जिससे एक अप्रिय घटना घटित हो गई। इस मामले में पुलिस इसी कंपनी के एक जीएम को शनिवार को ही गिरफ्तार कर चुकी है।
शुक्रवार को आम्रपाली ड्रीम वेली प्रोजेक्ट में सुबह समय करीब 9 बजे कन्ट्रेक्शन साईट टेकजोन-4 में सी ब्लाक के टावर नं0 12 पर 14वीं मजिल से पैसेन्जर लिफ्ट गिर गई थी। लिफ्ट गिरने से लिफ्ट में सवार नौ लोग गंभीर रुप से घायल हो गए थे। आनन फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया। वहीं शनिवार को और चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में अब तक 8 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। लिफ्ट हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
17 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines