Auraiya Icchadhari Naagin News: उत्तर प्रदेश के औरैया से जिस महिला का 'इच्छाधारी नागिन' वाला वीडियो वायरल हुआ था, वह सामने आ गई है। उसका नाम रीना है और उसने बताया है कि वह अपने प्रेमी सतनाम के साथ भागी थी, इसलिए कोई परिवार को परेशान न करे। वह न तो इच्छाधारी नागिन है और न ही उसने बिस्तर पर केंचुली छोड़कर स्वांग रचा था। उसने अपने प्रेमी से शादी कर ली है और परिजनों को दूर रहने को कहा है।
यह भी पढ़ें: दामाद के साथ भागने वाली सास अब जीजा के साथ फरार, साथ ले गई 2 लाख कैश और गहने
बिस्तर पर मिली थी केंचुली, सिंदूर, चूड़ी
बता दें कि औरैया में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दावा किया गया था कि रीना नामक महिला रात को सोई थी, लेकिन सुबह पता चला कि वह इच्छाधारी नागिन थी। वह बिस्तर पर केंचुली, सिंदूर और चूड़ी छोड़कर गायब हो गई। वायरल वीडियो को देखकर पुलिस भी चौंक गई थी और अपने स्तर पर गायब हुई महिला की तलाश शुरू की थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब जब गायब हुई महिला सामने आई तो सारी सच्चाई भी खुलकर सामने आ गई।
इच्छाधारी नागिन की बात सिर्फ अफवाह
रीना ने एक वीडियो जारी करके बताया कि वह इच्छाधारी नागिन नहीं है। वह अपनी मर्जी से घर से भागी है। उसने अपने प्रेमी के साथ ब्याह कर लिया है और वह उसके साथ खुशी-खुशी रह रही है। परिवार वाले उसकी शादी कहीं और करना चाहते थे, इसलिए उसे यह कदम उठाना पड़ा। उसके 'इच्छाधारी नागिन' बनने की बता सिर्फ अफवाह है. वह बालिग है और उसने अपने प्रेमी सतनाम के साथ कोर्ट मैरिज की है। उसने सबूत के तौर पर तस्वीरें भी दिखाई।
यह भी पढ़ें: कानपुर में रील बनाने के लिए रच डाला बच्चे की किडनैपिंग का नाटक, फिरौती कॉल से परिवार के छूट गए पसीने
मर्जी से भागी हूं और मर्जी से की शादी
रीना ने चेतावनी दी कि परिवार वाले अब हम दोनों से दूर रहें। अगर हमें कुछ हुआ तो उसके जिम्मेदार परिवार वाले होंगे। कोई परेशान न करे, अपनी मर्जी से सतनाम के साथ आई हूं और मर्जी से ही शादी की है। परिवार वालों ने बदनामी से बचने के लिए अफवाह फैलाई होगी, लेकिन लोगों के सामने हमारी छवि खराब हो रही है, इसलिए क्लीयर कर रही हूं कि इच्छाधारी नागिन नहीं हूं। इसलिए लोग मेरे बारे में कोई अफवाह न फैलाएं। पुलिस और परिवार वो दूर ही रहें।
Auraiya Icchadhari Naagin News: उत्तर प्रदेश के औरैया से जिस महिला का ‘इच्छाधारी नागिन’ वाला वीडियो वायरल हुआ था, वह सामने आ गई है। उसका नाम रीना है और उसने बताया है कि वह अपने प्रेमी सतनाम के साथ भागी थी, इसलिए कोई परिवार को परेशान न करे। वह न तो इच्छाधारी नागिन है और न ही उसने बिस्तर पर केंचुली छोड़कर स्वांग रचा था। उसने अपने प्रेमी से शादी कर ली है और परिजनों को दूर रहने को कहा है।
यह भी पढ़ें: दामाद के साथ भागने वाली सास अब जीजा के साथ फरार, साथ ले गई 2 लाख कैश और गहने
बिस्तर पर मिली थी केंचुली, सिंदूर, चूड़ी
बता दें कि औरैया में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दावा किया गया था कि रीना नामक महिला रात को सोई थी, लेकिन सुबह पता चला कि वह इच्छाधारी नागिन थी। वह बिस्तर पर केंचुली, सिंदूर और चूड़ी छोड़कर गायब हो गई। वायरल वीडियो को देखकर पुलिस भी चौंक गई थी और अपने स्तर पर गायब हुई महिला की तलाश शुरू की थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब जब गायब हुई महिला सामने आई तो सारी सच्चाई भी खुलकर सामने आ गई।
इच्छाधारी नागिन की बात सिर्फ अफवाह
रीना ने एक वीडियो जारी करके बताया कि वह इच्छाधारी नागिन नहीं है। वह अपनी मर्जी से घर से भागी है। उसने अपने प्रेमी के साथ ब्याह कर लिया है और वह उसके साथ खुशी-खुशी रह रही है। परिवार वाले उसकी शादी कहीं और करना चाहते थे, इसलिए उसे यह कदम उठाना पड़ा। उसके ‘इच्छाधारी नागिन’ बनने की बता सिर्फ अफवाह है. वह बालिग है और उसने अपने प्रेमी सतनाम के साथ कोर्ट मैरिज की है। उसने सबूत के तौर पर तस्वीरें भी दिखाई।