---विज्ञापन---

‘जिंदा बचने की उम्मीद नहीं थी..’, भगदड़ में घायलों संग अस्पताल पहुंचे परिजन बोले

Mahakumbh Mela Stampede: महाकुंभ में भगदड़ को लेकर चश्मदीदों के बयान लगातार सामने आ रहे हैं। हाॅस्पिटल के बाहर खड़े चश्मदीद फिलहाल अपनों के इंतजार में जुटे हैं। इस बीच मृतकों के परिजनों ने भयावह मंजर को शब्दों में बयां किया। आइये जानते हैं उन्होंने भगदड़ को लेकर क्या कुछ कहा?

---खबर नीचे जारी है---

Mahakumbh Mela Stampede : प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर मंगलवार की रात भगदड़ मचने से कई श्रद्धालु हताहत हो गए। प्रशासन ने अभी तक हताहत हुए श्रद्धालुओं को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इस बीच दिल्ली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा मैं यूपी सरकार के साथ लगातार संपर्क में हूं। करोड़ों श्रद्धालु आज यहां पहुंचे हैं। कुछ समय के लिए स्नान प्रकिया में रुकावट आई थी, लेकिन अब लोग सुचारू रूप से स्नान कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। सीएम योगी ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। सीएम ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा श्रद्धालु संगम पर ही स्नान करने की न सोचें। गंगा हर जगह पवित्र है, वे जहां मौजूद हैं, उसी तट पर स्नान करें। उधर विपक्ष भी सरकार पर हमलावर हो गया है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत विपक्ष के बड़े नेताओं ने सरकार की बदइंतजामी को लेकर सीएम योगी पर निशाना साधा।

---खबर नीचे जारी है---

भागने का मौका नहीं मिला

इस बीच हादसे से जुड़े चश्मदीदों के बयान सामने आ रहे हैं। हादसे से जुड़े श्रद्धालु फिलहाल हाॅस्पिटल के बाहर अपनों के इंतजार में जुटे हैं। कर्नाटक की सरोजिनी ने हाॅस्पिटल के बाहर रोते हुए अपनी आपबीती बयां की। उन्होंने पीटीआई को बताया कि जब भगदड़ मची, तो हमें भागने का कोई मौका नहीं मिला। चारों तरफ से धक्का-मुक्की हो रही थी। मध्यप्रदेश के छतरपुर के रहने वाले एक युवक ने बताया कि भगदड़ में उसकी मां घायल हो गई, उसे इलाज के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ेंः महाकुंभ भगदड़ में मृतकों की हुई पहचान, बलिया और नगरा के रहने वाले थे 4 श्रद्धालु

---खबर नीचे जारी है---

मिलता है मोक्ष

हाॅस्पिटल में मौजूद एक अन्य महिला ने बताया कि हमारे पास जाने के लिए कोई जगह मौजूद नहीं थी। कुछ लोगों ने हमें धक्का दिया, वे हंस रहे थे, जबकि हम उनसे अपने बच्चे की भीख मांग रहे थे।

बता दें हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने की विशेष परंपरा है। हिंदु धर्म में त्रिवेणी संगम को सबसे पवित्र माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि महाकुंभ के दौरान और विशेषकर मौनी अमावस्या जैसी विशेष तिथियों पर इसमें डुबकी लगाने से लोगों के पाप धुल जाते हैं और उन्हें मोक्ष मिलता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ेंः महाकुंभ भगदड़: ’17 मौत के लिए कौन जिम्मेदार’? चंद्रशेखर ने CM योगी को गिनाईं 4 मांगें

First published on: Jan 29, 2025 02:23 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola