PTI
Read More
---विज्ञापन---
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक दुर्घटना सामने आई है. कन्नौज के सदर कोतवाली इलाके में नेशनल हाईवे एक ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई. दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार थे. टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार. यह घटना शुक्रवार देर रात बलही गांव के पास हुई. शनिवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी.
सादर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि शुक्रवार देर रात को हुई बलही गांव के सामने नेशनल हाईवे पर इस घटना में दो युवकों मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मृतक इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उमरीपुर के रहने वाले थे, जिनका नाम जीतू (22 वर्षीय) और टिंकू (20 वर्षीय) है. एसएचओ ने जानकारी दी कि जीतू मोटरसाइकिल से अपने दोस्त टिंकू के साथ कानपुर के मंधना जा रहा था. कानपुर जाते समय शुक्रवार रात नौ बजे जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल नेशनल हाईवे पर बलही गांव के सामने पहुंची, तो तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. जिसके कारण दोनों की मृत्यु हो गई.
एसएचओ ने बताया कि की टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक का आगे वाला पहिया मोटरसाइकिल के अपर से निकल गया. टक्कर के बाद मोटरसाइकिल ट्रक में ही फंस गई और ट्रक के साथ ही घिसटती रही. जिसकी वजह से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. प्रभारी निरीक्षक बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही मण्डी समिति पुलिस और जिला अस्पताल चौकी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. एसएचओ ने कहा कि घटना के तुरंत बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।