UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ (Lucknow) जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 45 साल की एक महिला ने अपने 26 साल के प्रेमी के साथ थाने में डंके की चोट पर शादी की है। खुद से लगभग आधी उम्र के प्रेमी से शादी के बाद महिला चर्चाओं में आ गई है। इस शादी में पुलिसवाले ही घराती और बराती बने हैं।
काफी समय से था दोनों में प्रेम प्रसंग
जानकारी के मुताबिक मामला लखनऊ के रहीमाबाद इलाके का है। यहां रहने वाली 45 वर्षीय महिला के पति की करीब 15 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद काफी समय से 26 साल के एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इस प्रेम कहानी की जानकारी युवक के परिवार वालों को लगी तो उन्होंने विरोध किया, क्योंकि महिला के तीन बच्चे हैं। महिला की बड़ी बेटी की उम्र भी करीब-करीब प्रेमी के बराबर है।
थाने में दो दिन तक चली पंचायत
जब महिला को प्रेमी के घरवालों के विरोध की बात पता चली तो उसके माथे पर गुस्से की लकीरें आ गईं। महिला ने थाने में युवक के खिलाफ यौन शोषण की तहरीर दे दी। वहीं तहरीर आने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया। जानकारी के मुताबिक करीब दो दिन तक थाने में दोनों पक्षों के बीच पंचायतों का दौर चला। इसके बाद पुलिस ने अपना फैसला सुनाया।
थाने में शादी के बाद हुई दावत
बताया गया है कि पुलिस ने 45 साल की महिला और 26 साल के उसके प्रेमी की शादी करा दी। शादी के कार्यक्रम में पुलिस वाले ही घराती और बराती बने। थाने के मंदिर में दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद खाने-पीने का बी आयोजन किया गया। लखनऊ के एडीसीपी पश्चिमी जोन चिरंजीवी नाथ सिंहा ने बताया कि दोनों की रजामंदी के बाद शादी कराई गई है। पहले लड़के के परिवार वाले विरोध में थे, लेकिन बाद में मान गए।
संबंधित खबरें
'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
40 mins agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
12 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
13 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
15 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
15 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
16 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
17 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines