हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लखनऊ में आंधी का कहर; इकाना स्टेडियम का विशाल होर्डिंग कार पर गिरा, मां-बेटी की मौत

विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम (इकाना स्टेडियम) में का एक विशाल होर्डिंग गिर पड़ा। हादसे में कई लोग होर्डिंग के नीचे दब गए। ताजा जानकारी के अनुसार, दो महिलाओं की मौत हो गई है। मौके पर राहत कार्य जारी है। हादसा आंधी के कारण बताया गया है।

आंधी के कारण गिरा था होर्डिंग

जानकारी के मुताबिक लखनऊ शहर में तेज आंधी के कारण अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम का एक होर्डिंग कार पर गिर गया। कार में एक पुरुष और महिलाएं सवार थे। हादसे के बाद तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया है कि लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1665713192746782720

विज्ञापन

कानपुर की रहने वाली थी मां-बेटी

उधर, गंभीर हालत में कार सवार तीसरे व्यक्ति का इलाज चल रहा है। बाद में स्थानीय प्रशासन ने जेसीबी की मदद से होर्डिंग के मलबे को रास्ते से हटवाया है। हादसे में मरने वाली महिलाओं की पहचान प्रीति (39) और उनकी बेटी ऐंजल (13) के रूप में हुई है। दोनों कानपुर की रहने वाली थीं।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola