Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार देर शाम एक कोचिंग के करीब 12 छात्र-छात्राएं लिफ्ट में फंस गए। सूचना पर हड़कंप मच गया। काफी देर तक प्रयास के बाद पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को बुलाकर सभी का रेस्क्यू कराया।
जानकारी के मुताबिक, ये घटना लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में नरही के अशोक मार्ग पर स्थित न्यू जनपथ परिसर में एक कोचिंग संस्थान में हुई। बताया गया है कि लिफ्ट में फंसने वाले छात्रों की उम्र 19 से 21 वर्ष के बीच में है। लखनऊ के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) मंगेश कुमार ने कहा कि लिफ्ट में फंसे छात्रों को एक घंटे के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया।
रेस्क्यू टीम के साथ पहुंचे कई अधिकारी
उन्होंने बताया कि जैसे ही लिफ्ट अटकी, संस्थान के लोगों ने 112 नंबर पर फोन किया, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंची। अपर्णा रजत कौशिक, डीसीपी (सेंट्रल) और हजरतगंज फायर स्टेशन के कर्मचारियों समेत लखनऊ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एंबुलेंस के साथ स्वास्थ्य कर्मी भी पहुंच गए।
https://twitter.com/singhsimran4321/status/1671081559129210882
सीएफओ ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट पहली और दूसरी मंजिल के बीच में फंस गई थी। रेस्क्यू टीमों ने दरवाजा खोलकर छात्रों को बाहर निकाला। कोचिंग संस्थान के निदेशक अभिषेक सिंघानिया ने कहा कि लिफ्ट में 12 छात्र थे, जिससे उसकी केबल टूट गई। इस बीच फंसे छात्रों के लिए खाना और पानी उपलब्ध कराया गया था।
20 दिन में चार बड़ी घटनाएं
4 जून: फैजाबाद रोड स्थित लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) पारिजात हाउसिंग में दो बार करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में तीन लोग फंसे रहे
13 जून: पारिजात अपार्टमेंट में तीन बुजुर्ग समेत पांच लोग 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। इसी दिन दूसरी घटना जानकीपुरम इलाके में एलडीए के सरगम अपार्टमेंट की लिफ्ट में हुई। एक मजदूर 20 मिनट तक फंसा रहा।
23 मई: लखनऊ के हुसैनगंज इलाके के एक निजी अस्पताल में लिफ्ट के शाफ्ट में गिरने से बुजुर्ग मरीज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
संबंधित खबरें
दिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
1 hr agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
16 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
17 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
18 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
20 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
20 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
20 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
22 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
23 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines