Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक प्रेमी युगल ने होटल के कमरे में अपनी जान दे दी। मामला मिनी महल होटल का है। जहां पर कई देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर होटल मैनेजर ने पुलिस को सूचित किया था। पुलिस ने लड़का-लड़की के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। यह होटल नाका इलाके में है। दोनों ने रविवार रात को कमरा बुक किया था। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो कर्मियों ने नॉक किया। काफी प्रयासों के बाद भी कोई रिस्पॉन्स अंदर से नहीं मिला। जिसके बाद होटल मैनेजर ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
एक ही फंदे पर लटके मिले दोनों के शव
पुलिस ने मौके पर आकर दरवाजा तुड़वाया। जिसके बाद अंदर का नजारा देख सब लोग दंग रह गए। पुलिस को दोनों एक ही फंदे पर लटके मिले। माना जा रहा है कि रात को किसी भी वक्त दोनों ने एक साथ जान दी है। परिजनों को मामले की सूचना दी गई है। डीसीपी मध्य रवीना त्यागी के अनुसार प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है।
दोनों के पास से कुछ दस्तावेज मिले हैं। जिसके आधार पर लड़की के शव की पहचान 19 साल की निकिता निवासी जौनपुर के तौर पर हुई है। वहीं, लड़का बहराइच का रहने वाला 19 साल का मुन्ना था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों की लाश एक ही फंदे पर लटकी थी। रविवार को शाम साढ़े 7 बजे दोनों ने चेकइन किया था। होटल के मैनेजर विकास ने बताया कि दोनों एक बार पानी लेने के लिए बाहर आए थे। इसके बाद वे नहीं निकले। सुबह कई देर बाहर नहीं निकले तो स्टाफ ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के अनुसार कपल ने आत्महत्या क्यों की? इसकी जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
18 mins agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
37 mins agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
1 hr agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
11 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
13 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
15 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
15 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
16 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
17 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines