---विज्ञापन---

जिम ट्रेनर ने क्यों किया ‘दृश्यम’ जैसा कांड? DM के कंपाउंड में दफनाई थी लाश

Woman Murder in Kanpur: 4 महीने पहले लापता हुई महिला का कंकाल मिला है। जिम ट्रेनर ने उसकी हत्या करके लाश को दफना दिया था। पुलिस ने आरोपी को भी दबोच लिया है, जिसने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूला और हत्याकांड की पूरी सच्चाई बताई।

---विज्ञापन---

Kanpur Woman Murder Inside Story: उत्तर प्रदेश के कानपुर में 4 महीने से लापता महिला की लाश मिल गई है। उसकी हत्या करके शव को DM हाउस के पास दफना दिया गया था। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर एक जिम ट्रेनर विमल सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल लिया और पुलिस को हत्याकांड की पूरी कहानी बताई। मामला ठीक वैसा ही है, जैसा ‘दृश्यम’ मूवी में दिखाया गया है। हत्या करके लाश को दफना दिया गया, लेकिन उस कहानी में आखिर तक भी लाश नहीं मिलती।

इस कहानी में लाश मिल चुकी है और हत्यारोपी गिरफ्तार हो चुका है। DCP ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि वारदात 24 जून को अंजाम दी गई। मृतका आरोपी विमल के जिम में ट्रेनिंग के लिए जाती थी, लेकिन पीड़िता किसी बात से विमल से नाराज थी। उसकी विमल से तीखी बहस हो गई थी, इसलिए विमल ने उस पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई और फिर उसने लाश को DM हाउस के पास गड्ढा खोदकर दफना दिया। उसने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:मकान में भीषण अग्निकांड, जिंदा जले 4 लोग; जानें गुरुग्राम में कब-कहां और कैसे हुआ हादसा?

मृतका के पति ने जताया था विमल पर शक

DCP ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सिविल लाइंस निवासी करोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता गुप्ता के रूप में हुई। वह गत 24 जून से लापता था। उसके पति राहुल गुप्ता ने पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी और उसके जिम ट्रेनर विमल सोनी पर शक जताया था। पुलिस को दी शिकायत में राहुल ने बताया कि था कि उसकी पत्नी एकता ग्रीन पार्क में जिम में जाती थी, लेकिन 24 जून को वह वापस नहीं आई। उसने जिम जाकर पता किया तो कोई सुराग नहीं मिला।

---विज्ञापन---

राहुल ने शक जताया कि विमल सोनी ने एकता की हत्या कर दी है। शक के आधार पर पुलिस ने विमल सोनी की तलाश शुरू की। 4 महीने चली जांच के बाद विमल सोनी पुलिस के हाथ लगा और उसने पूछताछ में एकता की हत्या की बात कबूल ली। उसनकी निशानदेही पर एकता का शव बरामद किया गया, लेकिन वह कंकाल बन चुका था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि विमल ने एकता की हत्या कैसे की? वहीं विमल ने पुलिस को बताया है कि उसने एकता की हत्या क्यों की?

यह भी पढ़ें:AI चैटबॉट से इश्क कर बैठा 14 साल का बच्चा, न मिल पाने के सदमे में कर लिया सुसाइड

---विज्ञापन---

विमल बोला- सिर में चोट लगने से मरी एकता

DCP ने बताया कि राहुल गुप्ता का शक तब यकीन में बदल गया, जब शिकायत मिलने के अगले दिन एकता की तलाश करते समय विमल की कार लावारिस हालत में मिली। कार में कुछ सामान मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी और एकता की तलाश शुरू कर दी। शनिवार को मुखबिर के सुराग पर विमल पर हाथ लगा और उसने बताया कि वह एकता को जानता था। उसकी एकता के साथ किसी बात पर बहस हो गई थी। गहमागहमी में उसने एकता को थप्पड़ मारा तो वह गिर गई। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई तो वह डर गया। इसलिए उसने लाश को दफना दिया।

यह भी पढ़ें:UP-राजस्थान में भीषण हादसे, 8 लोगों की मौत; जानें कब-कहां और कैसे हुए दोनों एक्सीडेंट‌?

---विज्ञापन---
First published on: Oct 27, 2024 08:06 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola