मकान में भीषण अग्निकांड, जिंदा जले 4 लोग; जानें गुरुग्राम में कब-कहां और कैसे हुआ हादसा?

Massive Fire Broke into House: अचानक आग भड़क गई और मकान के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। चारों लोगों की जलन से मौत हो गई। हादसा गुरुग्राम में हुआ है और पुलिस को चारों लोगों की जली हुई लाशें बरामद हुईं।

Gurugram House Fire

Gurugram House Fire

Gurugram House Fire Accident: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। एक मकान में आग लगने से 4 लोग जिंदा जलकर मर गए। चारों मृतक बिहार के रहने वाले थे और एक गारमेंट कंपनी में टेलर थे। चारों मकान में किराये पर रहते थे। चारों की जली हुई लाशें बरामद हुई हैं। अग्निकांड बीती रात सरस्वती एनक्लेव के जी ब्लॉक में हुआ।

विज्ञापन

देररात करीब 2 बजे लोगों ने आग की विकराल लपटें और चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनीं। आग इतनी भयंकर थी कि कोई अंदर नहीं घुस सका, लेकिन लोगों ने पानी फेंककर आग बुझाने की कोशिश की। इस बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। फायर कर्मी अंदर घुसे तो 4 लोगों की लाशें बरामद हुईं।

विज्ञापन

एक शख्स की पत्नी-बच्चे गए थे बिहार

मृतकों की पहचान नूर आलम, मुस्ताक, अमन, साहिल के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों की कंपनी से संपर्क करके उनके नाम पते मालूम किए और उनके घरवालों को हादसे की सूचना दी। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन आग लगने के सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हैं। इसलिए फायर ब्रिगेड की जांच चल रही है।

पड़ोसियों ने बताया कि मृतकों में से एक शख्स का परिवार भी यही रहता था, लेकिन 2 दिन पहले ही उसकी पत्नी और बच्चे त्योहार के चलते बिहार चल गए थे। पुलिस ने हादसे का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, लोगों ने चारों युवकों को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे आग की विकराल लपटों के कारण अंदर जाने की हिम्मत नहीं कर पाए।

विज्ञापन

ज्यादा जानकारी मिलते ही खबर अपडेट होगी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ