हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kanpur Dehat: घरेलू कलह में 2 मासूम बच्चों व पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर जान दी, जानें पूरा मामला

विज्ञापन
crime scene

कानपुर देहात से प्रांजुल मिश्रा की रिपोर्ट: कानपुर देहात में अपने दो मासूम बच्चों व पत्नी की हत्या करने के बाद शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मरने वालों की पहचान इंद्रपाल निषाद (40 ), पत्नी निशा (38), पुत्र प्रवेश (13), पुत्री जाह्नवी (8 ) के रूप में हुई है।

ऊपर घर के सारे कपड़े पड़े हुए थे

इंद्रपाल ने तीनों ने पीट-पीटकर हत्या की है। घटना कानपुर देहात के भोगनीपुर का है। पुलिस को एक परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मृत होने की सूचना मिली। इंद्रपाल छत से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। वहीं, पत्नी व बच्चे बिस्तर पर औंधे मुंह पड़े थे। जिनके ऊपर घर के सारे कपड़े पड़े हुए थे।

 

 

पुलिस जांच में जुटी

इंद्रपाल गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह कानपुर आया था। बताया जा रहा है कि दंपति के बीच घरेलू कलह रहती थी। जिससे आशंका है कि इंद्रपाल ने इसी कारण से घटना को अंजाम दिया है। एसपी पुलिस बीबी जीटीएस मूर्ति ने मौके पर पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी की। उन्होंने कहा दंपती के बीच विवाद की जानकारी प्राप्त हुई है। हत्या व आत्महत्या का कारण क्या रहा है इस बात की जानकारी अभी नहीं हो पाई है। पूरे मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola