Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

‘साहब, मैं जिंदा हूं’ गले में तख्ती लटका कर डीएम दफ्तर पहुंचीं महिलाएं, जानें क्या है पूरा मामला?

UP Jaunpur News : यूपी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां दो महिलाएं फिर से जिंदा हो गईं। दोनों अपने गले में 'साहब, मैं जिंदा हूं' तख्ती लटका कर डीएम दफ्तर पहुंच गईं। उन्हें देखकर लोग हैरान रह गए। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

Author
Edited By : Deepak Pandey Updated: Aug 17, 2024 23:38
Jaunpur New
डीएम दफ्तर पहुंचीं दो महिलाएं।

(नितिश कुमार, जौनपुर)

UP Jaunpur News : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक बार फिर हैरान करने का मामला सामने आया है। दो बुजुर्ग महिलाएं ‘साहब, मैं जिंदा हूं’ लिखा तख्ती गले में लटकाकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं तो हड़कंप मच गया। डीएम ने दोनों महिलाओं का दर्द सुना। महिलाओं ने डीएम को बताया कि वे वृद्धा पेंशन के लाभार्थी हैं, फिर भी उन्हें दो साल से पेंशन नहीं मिल रही है। विभाग के अधिकारियों ने उन्हें मृत घोषत कर पेंशन बंद कर दी।

---विज्ञापन---

दोनों बुजुर्ग महिलाओं ने समाज कल्याण अधिकारियों को लिखित शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। डीएम ने आनन-फानन में समाज कल्याण के अधिकारी नीरज पटेल को फटकार लगाते हुए पेंशन बहाल और जांच करने के आदेश दिए। ये महिलाएं जलालपुर थाना क्षेत्र की केराकत तहसील के बीबन मऊ गांव की रहने वाली हैं। केवला देवी और शांति ने अपने गले में तख्ती लटका ली, जिसमें ‘साहब, मैं जिंदा हूं’ लिखा था।

यह भी पढ़ें : पहले जमीन पर पटका, फिर ब्लेड से काटा पति का प्राइवेट पार्ट; पत्नी ने सहेलियों संग इस घटना को दिया अंजाम

---विज्ञापन---

डीएम ने सुनी महिलाओं की पीड़ा

दोनों महिलाएं डीएम की जन सुनवाई में पहुंचीं। दोनों महिलाओं के गले में लटकी तख्ती देखकर सब हैरान हो गए। डीएम ने तत्काल महिलाओं की पीड़ा सुनी। महिलाओं ने बताया कि उन्हें वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। समाज कल्याण अधिकारी ने उन्हें मृत घोषित कर पेंशन बंद कर दी। उनका आरोप है कि दो साल से पेंशन नहीं मिल रही है।

यह भी पढ़ें : UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, मुलायम-अखिलेश को भी छोड़ा पीछे

जानें क्या बोले जिलाधिकारी?

इस मामले में जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला आया है। मुख्य विकास अधिकारी को 21 सितंबर तक जांच का आदेश दिया जाएगा। जांच में जो कर्मचारी या अधिकारी दोषी पाया जाएगा, उसको सस्पेंड किया जाएगा।

First published on: Aug 17, 2024 11:33 PM

संबंधित खबरें