Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

डेढ़ साल के मासूम के प्राइवेट पार्ट पर वार, महिला ने किया घिनौना अपराध

यूपी के जौनपुर में होली विवाद के चलते एक पड़ोसी महिला ने डेढ़ वर्षीय मासूम का ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काट दिया। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Mar 19, 2025 17:18

नितिश कुमार, जौनपुर

जौनपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक डेढ़ साल के मासूम बच्चे का ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काट दिया। आनन-फानन में परिजन उसे जिले के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए और भर्ती कराया। अस्पताल में बच्चे का इलाज चल रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

मामला बदलापुर थाना क्षेत्र के बदलापुर खुर्द गांव का है। दोपहर में खेल रहे डेढ़ साल के श्रेयांश का पड़ोसी महिला ने गुप्तांग काट दिया, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। परिजनों को जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया और आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पड़ोस की महिला पर लगाए आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया है कि श्रेयांश घर के बाहर दोपहर में खेल रहा था, तभी उसी गांव की रहने वाली प्रमिला देवी नाम की महिला ने श्रेयांश का प्राइवेट पार्ट काट दिया। बच्चे को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : दिल्ली मेट्रो की 5 रोचक बातें जो शायद आप नहीं जानते, सफर करते हैं जो जानना तो बनता है

होली के दिन हुआ था विवाद

घायल बच्चे के दादा लाल बहादुर निषाद ने बताया कि होली के दिन पड़ोस में रहने वाली महिला से कुछ विवाद हो गया था। रविवार दोपहर 12 बजे पड़ोसी महिला ने धारदार हथियार से उनके पोते का प्राइवेट पार्ट काट दिया। आरोपी महिला के खिलाफ तहरीर दी गई है और पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

पुलिस कर रही जांच

इस संबंध में एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को मासूम बच्चे के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट पहुंचाई गई है। पुलिस परिजनों से बात कर रही है और पीड़ित परिवार द्वारा पड़ोसी के खिलाफ तहरीर दी गई है। जांच-पड़ताल के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

First published on: Mar 19, 2025 05:18 PM

संबंधित खबरें