महाकुंभ में रेलवे की टेंट सिटी! कैसे बुक करें कमरा, क्या-क्या मिल रही सुविधाएं?

Tent City in Kumbh Mela 2025: महाकुंभ 2025 के लिए टेंट सिटी बनाई गई है। श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए IRCTC ने टेंट सिटी की सुविधा शुरू की है। जानिए इसमें कैसे कमरा बुक कर सकते हैं।

Tent City Kumbh Mela 2025

Tent City in Kumbh Mela 2025: महाकुंभ 2025 मेला शुरू हो गया है। करोड़ों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंचे हैं। अगर आप भी महाकुंभ जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले ही IRCTC की टेंट सिटी में कमरा बुक कर सकते हैं। IRCTC की इस सिटी में आपको हर वह सुविधा मिलेगी जो आप अपने घर में उठाते हैं। इसमें कमरा कैसे बुक कर सकते हैं, कितने पैसे जमा करने होंगे? महाकुंभ जाने से पहले टेंट सिटी से जुड़ी पूरी जानकारी यहां देखिए।

विज्ञापन

महाकुंभ की शुरुआत

प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ मेले की शुरुआत हो गई है। सबसे बड़े धार्मिक मेले में करोड़ों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। अगर आप भी जाने का विचार कर रहे हैं और यह सोच रहे हैं कि कहां ठहरना है तो इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि IRCTC ने एक टेंट सिटी बनाई है, जिसमें आप कमरा बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन

Tent City in Kumbh Mela 2025

IRCTC की टेंट सिटी

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए IRCTC ने महाकुंभ ग्राम के नाम से एक टेंट सिटी बनाई है। यह टेंट सिटी सेक्टर 25, अरैल रोड, नैनी, प्रयागराज में बनाई गई है। एक टेंट में दो तरह के कमरे मिल जाएंगे। पहला सुपर डीलक्स और दूसरा विला है। इसमें सुपर डिलक्स कमरा, जोकि दो लोगों के लिए है, उसका किराया 16200 रुपये (साथ में 18% GST) देने होंगे। वहीं, विला बुक करते हैं तो इसके लिए 18,000 रुपये (साथ में 18% GST) जमा करने होंगे। कमरे में अलग से बेड चाहिए तो उसके लिए शुल्क देना पडे़गा। नाश्ता, लंच और डिनर दोनों में ही शामिल रहेगा।

विज्ञापन

इस टेंट सिटी में घर जैसी कई सुविधाएं दी जा रही हैं। टेंट में अंदर राइटिंग डेस्क, इलेक्ट्रिक गीजर, वाईफाई, डाइनिंग एरिया, एसी, डबल बेड, सोफा सेट,मॉस्किटो नेट और कॉमन सिटिंग एरिया भी दिया जा रहा है।

कैसे करें बुकिंग?

टेंट सिटी में कमरा बुक करने के लिए सबसे पहले IRCTC की ऑफिशियल साइट पर जाना होगा। इसके अलावा कस्टमर सपोर्ट नंबर 1800110139 पर फोन कर सकते हैं। यहां पर पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा mahakumbh@irctc.com पर मेल भी कर सकते हैं। इसमें ग्रुप के साइज के हिसाब से आप अच्छा डिस्काउंट भी पा सकते हैं।

विज्ञापन

Tent City

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ