आसमान से देखें महाकुंभ का नजारा, 1296 रुपये में झटपट बुक करें हेलीकॉप्टर

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले की शुरुआत हो चुकी है। करोड़ों श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। इस मेले को रोमांचक बनाने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं, जिसमें हेलीकॉप्टर राइड भी शामिल है।

Maha Kumbh 2025
विज्ञापन

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के लिए देश विदेश से लोग शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। प्रयागराज में महाकुंभ मेला 45 दिनों तक चलने वाला है। इस दौरान लोगों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए संगम में पवित्र स्नान के अलावा भी महाकुंभ को यादगार बनाने के लिए कई चीजें हैं। इन्हीं में से एक है, हेलीकॉप्टर राइड, जो श्रद्धालुओं को केवल 1296 रुपये में मिल जाएगी। जानें कैसे राइड के लिए हेलीकॉप्टर बुक किया जा सकता है?

कम रुपयों में हेलीकॉप्टर राइड

महाकुंभ मेले में हेलीकॉप्टर राइड के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु इस राइड को केवल 1296 रुपये में बुक कर सकते हैं। पहले इसकी कीमत 3000 थी, जिसको बाद में कम कर दिया गया। हेलीकॉप्टर का सफर 7 से 8 मिनट का होगा, जिसमें बैठकर श्रद्धालु मेले और पवित्र स्थल का अनोखे नजारे देख सकते हैं। हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन पवन हंस कर रहा है। अगर आप भी मेले में गए हैं तो कुछ स्टेप में यह राइड बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे बुक होगा हेलीकॉप्टर

सोशल मीडिया पर कुंभ में हेलीकॉप्टर राइड के वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसको देखकर कई लोगों के मन में इसमें बैठने की इच्छा होगी। अगर राइड बुक करना चाहते हैं तो ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले सरकारी वेबसाइट www.upstdc.co.in पर जाएं। वहां पर कौन सी तारीख चाहिए वह चुनें, इसके साथ ही समय भी सेलेक्ट करें। इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन आएगा, जिसके लिए 1296 रुपये का पेमेंट कर दें।

लास्ट में ईमेल पर बुकिंग कन्फर्मेशन और टिकट से जुड़ी पूरी जानकारी भेज दी जाएगी। लेकिन टिकट की कीमत में मौसम और मांग के अनुसार बदलाव भी किया जा सकता है, इसके लिए पहले से शर्तें पढ़ लें।

विज्ञापन

Maha Kumbh 2025

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ