हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

निवेश उत्सव: गृहमंत्री अमित शाह ने की उत्तराखंड सरकार के प्रयासों की सराहना

Amit Shah In Uttrakhand: केंद्रीय गृहमंत्री शनिवार को उत्तराखंड पहुंचे। यहां उन्होंने रुद्रपुर में आयोजित निवेश उत्सव कार्यक्रम में भाग लिया।

विज्ञापन

Amit Shah In Uttrakhand: उत्तराखंड अपना रजत स्थापना वर्ष मना रहा है। प्रदेश में बड़ा निवेश आने पर गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के प्रयासों की सराहना की है। प्रदेश में 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव को जमीन पर उतरने का काम हुआ है। ऐसे में ये भी संदेश गया है कि किस तरह एक छोटा राज्य अपने बडे़ प्रयासों से ऐसी उपलब्धि हासिल कर सकता है, जिसे आम तौर पर बहुत मुश्किल माना जाता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के प्रयासों की सराहना करते हुए इस संदेश को ताकत दी है, उसके भी खास मायने हैं। निवेशकों का उत्तराखंड के प्रति और रूझान बढ़ने की भी उम्मीद की जा रही है।

दो साल पहले तक 3.5 लाख करोड़ निवेश

उत्तराखंड को दिसंबर 2023 तक निवेशक सम्मेलन में 3.5 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले थे। तब इसे भी बड़ी उपलब्धि माना गया था। मगर कठिन भौगोलिक स्थितियां होने के बावजूद जिस तरह से राज्य में 30 फीसदी प्रस्ताव जमीन पर उतरे हैं, उसे और बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस उपलब्धि का इसलिए भी महत्व है, कि करीब डेढ़ साल की छोटी अवधि में उत्तराखंड ने यह काम करके दिखाया है। निश्चित तौर पर इस उपलब्धि के बाद अब उत्तराखंड की का शेष निवेश प्रस्तावों की ज्यादा से ज्यादा ग्राउंडिंग पर फोकस रहेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में इस अपेक्षा का जिक्र भी किया है। उद्योग जगत की हस्तियों का मानना है कि आर्थिक विकास के लिए जिस नई दिशा में उत्तराखंड चल निकला है, उसमें आने वाले दिनों में और सुंदर तस्वीर दिखनी तय है।

मुख्य अतिथि के रुप में हुए शमिल

19 जुलाई को उत्तराखंड के रुद्रपुर में साल  2023 के निवेशक सम्मेलन का समापन हुआ। इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रुप में रहे। शाह ने खुले दिल से स्वीकार किया कि निवेश प्रस्तावों को 30 फीसदी तक धरातल पर उतार देना सचमुच बहुत बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन

 

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola