Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

नोएडा सीट पर शालिनी सिंह की एंट्री के संकेत, 2027 चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज

2027 यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर नोएडा सीट पर सियासी हलचल तेज. बीजेपी नेता ब्रिज भूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह का नाम चर्चा में, सामाजिक कार्यों से बढ़ रही पहचान. पढ़िए उत्तर प्रदेश से मुहम्मद यूसुफ की रिपोर्ट.

Author
Edited By : Bhawna Dubey Updated: Apr 8, 2026 17:06

उत्तर प्रदेश में साल 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां अभी से तेज हो गई हैं. सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने मजबूत उम्मीदवारों की तलाश में जुटे हैं और संभावित चेहरों को लेकर चर्चाएं भी तेज हैं. इसी बीच नोएडा विधानसभा सीट से एक चर्चित नाम सामने आ रहा है- शालिनी सिंह.

शालिनी सिंह, बीजेपी के वरिष्ठ नेता ब्रिज भूषण शरण सिंह की बेटी हैं और इन दिनों सामाजिक कार्यों के चलते लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. नोएडा जैसे हाई-प्रोफाइल और राजनीतिक रूप से अहम सीट पर उनके चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं.

---विज्ञापन---

नोएडा विधानसभा सीट को उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित और वीआईपी सीटों में गिना जाता है. यहां से चुनाव लड़ना किसी भी नेता के लिए बड़ी राजनीतिक चुनौती और अवसर दोनों होता है. यही वजह है कि इस सीट पर हर चुनाव में बड़े चेहरे मैदान में उतरते हैं.

यह भी पढ़ें;शादी में शामिल होने पर सियासी बवाल, संभल विधायकों से अखिलेश यादव नाराज

---विज्ञापन---

सूत्रों के मुताबिक, शालिनी सिंह पिछले कुछ समय से लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं.गरीबों की मदद,महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम,स्थानीय लोगों से सीधा संवाद इन गतिविधियों के चलते उनकी पहचान तेजी से क्षेत्र में मजबूत हो रही है. राजनीतिक गलियारों में इसे उनके संभावित चुनावी तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है.क्या कहती हैं शालिनी सिंह?

यह भी पढ़ें;कानपुर में अवैध किडनी रैकेट पर बड़ा एक्शन, आहूजा अस्पताल के डॉक्टर दंपति गिरफ्तार

First published on: Apr 08, 2026 05:05 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.