Trains Cancelled: ट्रेन यात्रियों को बड़ा झटका, 3 महीने रद्द रहेंगी उत्तराखंड से चलने वाली 48 गाड़ियां

Indian Railways Cancelled Trains: भीषण सर्दी और घने कोहरे का अलर्ट मिलते ही रेलवे ने 3 महीने के लिए ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं। दिसंबर से फरवरी तक उत्तराखंड से दौड़ने वाली ट्रेनें रद्द रहेंगी। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Indian Railways Train Cancelled

सर्दी बढ़ने का असर ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ने लगा है।

विज्ञापन

Indian Railways Cancelled Uttarakhand Trains: सर्दी का सीजन शुरू हो चुका है। कई राज्यों में प्री-विंटर सीजन चल रहा है। सुबह-शाम गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है और हल्का कोहरा भी छाने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 नवंबर के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ने और 21 नवंबर के बाद घना कोहरा छाने की भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग का अलर्ट मिलते ही भारतीय रेलवे विभाग भी एक्शन मोड में आ गया और शीतकालीन कोहरा छाने के मद्देनजर उत्तराखंड से चलने वाली ट्रेनें कैंसिल कर दीं। ट्रेनें 3 महीने तक दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 तक कैंसिल रहेंगी। यह फैसला कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने और इस वजह से हादसा होने की आशंका से लिया गया है।

विज्ञापन

इन स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनें कैंसिल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सर्दियों में कोहरे के कारण ट्रेनों की आवाजाही में कठिनाई हो सकती है, इसलिए नॉर्दर्न रेलवे ने दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 तक देहरादून रेलवे स्टेशन और ऋषिकेश, हरिद्वार, काठगोदाम, लालकुआं से चलने वाली 2 प्रमुख ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कोहरे के कारण उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में उत्तराखंड की 20 प्रमुख ट्रेनों सहित 48 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। देहरादून स्टेशन अधीक्षक रवींद्र कुमार के अनुसार, हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस (12327/28) और वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस (15119/20) 3 दिसंबर से 1 मार्च 2025 और 3 दिसंबर से फरवरी तक रद्द रहेंगी।

विज्ञापन

एक दिन में 3 करोड़ से ज्यादा लोगों का सफर

बता दें कि रेल मंत्रालय की ओर से बयान जारी करके रेलवे के इतिहास में जुड़ी एक उपलब्धि के बार में देशवासियों को बताया गया। रेल मंत्रालय ने बताया कि रेलवे ने इस बार बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। गत 4 नवंबर को एक दिन में 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने ट्रेनों में सफर किया। इंडियन रेलवे ने 1 अक्टूबर से 5 नवंबर 2024 के बीच 4521 स्पेशल ट्रेनें दौड़ाईं।

विज्ञापन

त्योहारी सीजन में 7724 स्पेशल ट्रेनें दौड़ाईं, जबकि पिछले साल 4429 स्पेशनल ट्रेनों दौड़ाई गई थीं। इस साल 73% ज्यादा ट्रेनें रेलवे ने त्योहारी सीजन में चलाईं और हर रोज 175 से ज्यादा ट्रेनों ने आवाजाही की। 1 अक्टूबर 2024 से 5 नवंबर 2024 के बीच जितने पैसेंजरों ने ट्रेनों में सफर किया, उनमें से 6.85 करोड़ पैसेंजर बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड के रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ