पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत न सिर्फ पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, बल्कि पाकिस्तान की रक्षा प्रणाली को नेस्तनाबूद कर दिया। भारत और पाकिस्तान शनिवार को सीजफायर पर सहमत हो गए, जिससे दोनों देशों ने हमले रोक दिए। इस बीच अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए मुलायम सिंह को याद किया।
भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने रविवार को यूपी के अयोध्या में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि युद्ध विराम ठीक है, क्योंकि युद्ध विध्वंसकारी होता है। लेकिन, युद्ध स्वाभिमान और सम्मान से भी जुड़ा होता है। यह देखकर दुख होता है कि पाकिस्तान दुस्साहस कर रहा है और अपनी हद से बाहर जाकर काम कर रहा है।
यह भी पढ़ें : जारी है ऑपरेशन सिंदूर…21 में से 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त, अब ये 12 बाकी
अवधेश प्रसाद ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
उन्होंने आगे कहा कि अभी भी समय है, पाकिस्तान को सीजफायर का सम्मान करना चाहिए और खुद की बर्बादी से बचना चाहिए। नहीं तो हमारे देश की सेना बेहद सक्षम है। पाकिस्तान की सेना हमारी सेना के सामने कुछ भी नहीं है। पाकिस्तान खुद को खत्म करना चाहता है।
सपा सांसद ने मुलायम सिंह को क्यों किया याद?
मुलायम सिंह यादव 1 जून 1996 से 19 मार्च 1998 तक देश के रक्षा मंत्री रहे। उस 2 साल में उन्होंने घुसपैठ रोकने के लिए काफी सख्ती बरती थी। मुलायम सिंह ने कहा था कि भारत के लिए पाकिस्तान से बड़ा दुश्मन चीन है। अवधेश प्रसाद ने कहा कि हमें आज अपने नेता मुलायम यादव याद आते हैं। जब वे रक्षा मंत्री थे, तब उन्होंने कहा था कि अगर पड़ोसी दुश्मन देश हमारी सेना और सीमा पर हमला करता है, तो वे पाकिस्तान के सीने चढ़कर उसे मुंहतोड़ जवाब देंगे।
यह भी पढ़ें : Falaq Naaz ने मुसलमानों से किया खास सवाल, पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन पर भड़कीं एक्ट्रेस
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
7 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
8 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
11 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
11 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
13 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
16 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines