---विज्ञापन---

क्या मेरठ से हेलीकॉप्टर सच में चोरी हुआ? पुलिस ने बताई वायरल खबर की सच्चाई

Helicopter Stolen News Update: सोशल मीडिया पर हेलीकॉप्टर चोरी होने की खबर फैली थी, जिसकी सच्चाई 3 महीने बाद सामने आई है। पुलिस ने खबर का फेक बताया और इसकी सच्चाई का भी खुलासा किया। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Helicopter Stolen From Meerut Fake News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से हेलीकॉप्टर चोरी होने की खबर फेक न्यूज निकली। खुद पुलिस ने खबरों का खंडन करते हुए सच्चाई बताई। पुलिस का कहना है कि कोई हेलीकॉप्टर चोरी नहीं हुआ है। 2 गुटों के बीच विवाद और गलतफहमी के कारण खबर सामने आई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लेकिन जांच पड़ताल में यह झूठी साबित हुई। लोगों से अपील है कि वे इस तरह की झूठी खबरों को आगे से आगे फॉरवर्ड न करें। इस वजह से वे कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। 3 महीने से पुलिस विवाद और पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्दी ही असली मामले का खुलासा किया जाएगा।

---विज्ञापन---

 

आरोपियों ने पायलट से की मारपीट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 3 महीने पहले खबर आई कि मेरठ में डॉ भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी परतापुर से एक हेलीकॉप्टर को कुछ लोग चोरी करके ले गए। उन्होंने हेलीकॉप्टर का एक-एक पुर्जा खोला और सारा सामान ट्रक में भरकर ले गए। इस मामले का खुलासा होने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। 10 मई 2024 की घटना बताई गई थी। आरोप लगाया गया कि वारदात अंजाम देने से रोकने पर बदमाशों ने पायलट और अन्य स्टाफ के साथ मारपीट भी की। पीड़ित पायलट ने पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने मामले की जांच के लिए SIT गठित है।

---विज्ञापन---

h

हेलीकॉप्टर के पायलट ने दी शिकायत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयर एंबुलेंस के पायलट रविंद सिंह ने SSP मेरठ विपिन ताड़ा को शिकायत देकर केस दर्ज कराया। उन्होंने मामले की जांच ASP ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष को दी। शिकायत में बताया गया कि सर्विएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर VTTBB हवाई पट्टी पर खड़ा था। कोई तकनीकी खराबी आ गई थी, इसलिए ठीक करने के लिए उसे हवाई पट्टी पर लाया गया था, लेकिन जब मैकेनिक उसे ठीक करने पहुंचा तो उसने कुछ लोगों को हेलीकॉप्टर के आस-पास देखा और उसके पुर्जे खोलते हुए देखा। वे उसके पुर्जों का ट्रक में भर रहे थे। मैकेनिक ने उन्हें बताया और वे मौके पर पहुंचे तो उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वे सामान ट्रक में लादकर फरार हो गए।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 12, 2024 12:54 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola