पहले शाहनवाज ने हिंदू बनकर दिया प्यार का झांसा, फिर लड़की को गाड़ी से रौंदा, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी. एक तेज रफ्तार कार ने एक लड़की को बुरी तरह टक्कर मारी.

Lucknow woman hit by car

लखनऊ में लड़की को गाड़ी से कुचलने की कोशिश (Photo: X (@Vishii14)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी. एक तेज रफ्तार कार ने एक लड़की को बुरी तरह टक्कर मारी. इस पूरे हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. पुलिस के मुताबिक, गाड़ी चला रहा शाहनवाज और पीड़िता अनामिका पहले से एक दूसरे को जानते थे. अनामिका का आरोप है कि शाहनवाज ने उसे झूठ बोलकर खुद को हिंदू बताया और प्यार का नाटक किया. जब अनामिका को सच्चाई पता चली तो शाहनवाज ने उसे गाड़ी से कुचलने की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला?

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि आरोपी शहनवाज अपनी कार के साथ अनामिका को घसीट रहा है और वो उसकी बोनट पर लटकी हुई नजर आ रही हैं. इस पूरी घटना के वक्त शाहनवाज के साथ उनकी गर्लफ्रेंड भी गाड़ी में मौजूद थीं. लड़की को रौंदने के बाद वो दोनों गाड़ी से फरार हो गए. दरअसल, अनामिका सुबह चाय के लिए जनेश्वर मिश्र पार्क के इलाके में गई थीं. इस दौरान वहां शाहनवाज भी आ धमका. गाड़ी में उसके साथ एक लड़की भी मौजूद थी, जो उसकी नई गर्लफ्रेंड थी. इस दौरान अनामिका ने उसे वहां देखा.

यश बनकर दिया धोखा

शाहनवाज ने रिलेशनशिप के वक्त अपना नाम यश बताया था. इसलिए अनामिका उसकी गाड़ी देखकर उसे आवाज लगाने लगी. तब उसे पता चला कि वो यश नहीं, बल्कि शाहनवाज है. अनामिका ने उसे धोखेबाज बताते हुए रोकने की कोशिश की. लेकिन वो अनामिका को टक्कर मारकर रौंदने की कोशिश करने लगा. इस पूरे हादसे में अनामिका घायल हो गईं और अब उन्हें CHC में इलाज के लिए भर्ती किया गया है. वहां मौजूद चश्मदीदों ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ