Haridwar Video Viral (पंकज कौशिक, हरिद्वार) : हरिद्वार के भेल क्षेत्र में युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने कारों से खतरनाक स्टंट किए और फिर जमकर हवाई फायरिंग की। सोशल मीडिया पर इस हुड़दंगबाजी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले का संज्ञान लिया और पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर रानीपुर कोतवाली की पुलिस ने करीब 70 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी। अब पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर रही है।
बताया जा रहा है कि रानीपुर के एक नामी स्कूल के छात्रों ने हुड़दंग मचाया। दो दिन पहले स्टूडेंट्स ने सिडकुल स्थित एक फाइव स्टार होटल में फेयरवेल पार्टी की। उससे पहले छात्र भेल स्टेडियम के पास एकत्र हुए और कारों का काफिला लेकर सड़क पर चल पड़े। इस दौरान उन्होंने भेल क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। कारों से स्टंट करने के साथ हवाई फायरिंग भी की।
यह भी पढे़ं : हरिद्वार में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पत्नी-सास की हत्या कर खुद को उड़ाया
युवकों पर फायरिंग करने का आरोप
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह ने खुद पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए रानीपुर पुलिस को एक्शन लेने के सख्त निर्देश दिए। इसके बाद एसआई देवेंद्र पाल की तरफ से 60 से 70 युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। आरोप है कि इन युवकों ने खुलेआम फायरिंग करने के साथ-साथ आदर्श आचार संहिता का भी उल्लंघन किया। काफिला लेकर उत्पात मचाने से आमजन की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हुआ है।
यह भी पढे़ं : Video: सेल्फी लेते हुए 70 फीट की पहाड़ी से गिरी महिला, हरिद्वार के मनसा देवी का मामला
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होना तय : एसएसपी
इस मामले में कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है, जिसके बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी के खिलाफ कार्रवाई होना तय है।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
7 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
7 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
10 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
11 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
12 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
16 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines